अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। इस बार बीजेपी और जदयू दोनों को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। वहीं, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को 6 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 सीटें दी गई हैं।
बीजेपी महासचिव ने जताई खुशी
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि एनडीए परिवार ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा पूरा किया है। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस निर्णय से संतुष्ट हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ली CEC बैठक में हिस्सा
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में चुनाव रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा की गई।
लोजपा और हम नेताओं की प्रतिक्रिया
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण तरीके से किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “बिहार है तैयार – फिर से एनडीए सरकार, इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार पहले-बिहारी पहले’।” हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अब हमें छह सीटें मिली हैं, यह हाईकमान का निर्णय है और इसे हम स्वीकार करते हैं।
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
BJP : 101
JDU : 101
LJP (R) : 29
RLM : 06
HAM : 06बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
संकल्पित एनडीए कार्यकर्ता
एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। सभी का उद्देश्य है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बने और जनता के लिए विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव राज्य को दलालों और माफियाओं से बचाने का चुनाव : बाबूलाल

