Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के ‘सिंघम’ ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर क्या लिखा… जानें
Headlines

बिहार के ‘सिंघम’ ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर क्या लिखा… जानें

September 19, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इस्तीफा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : “मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को ख़ुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।” इन शब्दों के साथ आज बिहार के सिंघम कहे जाने वाले IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि शिवदीप लांडे ने गुजरे दो हफ्ते पहले पूर्णिया आईजी के रूप में योगदान दिया था। इससे पहले उनकी पोस्टिंग तिरहुत जैसे बड़े इलाके में थी। कुछ दिन पहले लेडी सिंघम के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी निजी कारणों से इस्तीफा सौंप दिया था।

इस्तीफा दे चुके सीनियर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह बीच में अपने राज्य भी चले गए थे। बिहार वापस आने के बाद उन्हें कई जगहों पर दोबारा पोस्टिंग भी मिलती रही। लेकिन, अब जब उन्होंने इस्तीफा देने के बावजूद बिहार में रहने की बात लिखी है तो इसके कई मायने लगाए जा रहे हैं। लांडे की बिहार के हर जिले में बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह पटना में उतने ही चर्चित रहे, जितना मुजफ्फरपुर या किसी और जगह। ऐसे में वह किसी दल के साथ राजनीति में उतरते हैं तो यूथ आइकॉन के रूप में उसे फायदा निश्चित मिलेगा। यही कारण है कि उनके इस्तीफा स्वीकार होने की खबर आने के पहले कई दलों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का संकेत देना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : हिमंत के बयान पर भड़के केशव, क्या बोल गये… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“वन नेशन वन इलेक्शन एक षड्यंत्र”, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें वीडियो
Next Article राजधानी के ये इलाके नो फ्लाइंग जोन घोषित… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.