Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BPSC ने जारी किये बेहद जरूरी दो नोटिस… जानें क्या
Headlines

BPSC ने जारी किये बेहद जरूरी दो नोटिस… जानें क्या

July 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने इस संबंध में दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं।

परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी:

BPSC के अनुसार, इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को पटना में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 23 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

अभ्यर्थी अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगइन कर डैशबोर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की जानकारी 25 जुलाई से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।

आयोग ने साफ कहा है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपी साथ लानी होंगी।

दूसरा नोटिस : फोटो और सिग्नेचर से जुड़ी गड़बड़ियों पर निर्देश

दूसरे नोटिस में आयोग ने उन अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी किए हैं जिनके आवेदन में फोटो या सिग्नेचर अस्पष्ट, अपठनीय या रिक्त पाए गए हैं।

इन अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से एक घोषणा पत्र (Declaration Form) डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म पर:

  • एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी, जिसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना होगा।
  • अभ्यर्थी को इस फॉर्म पर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में हस्ताक्षर करना होगा।
  • यह फॉर्म और दो सत्यापित रंगीन फोटो परीक्षा केंद्र पर जमा करने होंगे।
  • एक फोटो एडमिट कार्ड पर और दूसरी परीक्षा की ऑफिस कॉपी पर चिपकानी होगी।
  • साथ ही, वही पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा जो ऑनलाइन आवेदन करते समय दिया गया था।

सावधानी जरूरी:

सभी अभ्यर्थियों को समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए और दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें : BPSC में 7279 पदों पर Vacancy, अप्लाई करने की लास्ट डेट… जानें 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में कानून व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग पासवान, पुलिस को लेकर क्या बोल गये… जानें
Next Article राशिफल @ 19 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.