अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, लेकिन इस बार डीएसपी और एसडीएम जैसे पदों के लिए कोई रिक्ति नहीं निकाली गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
BPSC द्वारा जारी की गई वैकेंसी की जानकारी इस प्रकार है :
- सीनियर डिप्टी कलेक्टर: 100 पद
- फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: 79 पद
- लेबर सुपरिटेंडेंट: 10 पद
- सब रजिस्ट्रार: 3 पद
- शुगर केन ऑफिसर: 17 पद
- ब्लॉक को ऑपरेटिव ऑफिसर: 502 पद
- ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर: 22 पद
- ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर: 13 पद
- वेरेन्यू ऑफिसर: 45 पद
- ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर: 459 पद
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा :
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 37 वर्ष
- बीसी, ईबीसी: 40 वर्ष
- एससी, एसटी: 42 वर्ष
आवेदन शुल्क :
- सामान्य: 600 रुपये
- एससी, एसटी: 150 रुपये
- महिला: 150 रुपये
- दिव्यांग: 150 रुपये
चयन प्रक्रिया :
चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
इसे भी पढ़ें : JESA ने आज लगाये 251 पौधे, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सराहा
इसे भी पढ़ें : ‘बिंगोमोड़ वायरस’ साइबर क्रिमिनल्स का नया हथियार, रहें अलर्ट
इसे भी पढ़ें : आठ साल से फरार मोस्ट वांटेड सोनू लंगड़ा धराया, केबल ऑपरेटर का किया था म’र्डर
इसे भी पढ़ें : आधी रात आया फोन और टीम के साथ निकल पड़े DSP, फिर क्या हुआ… जानें



