Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में सिर काट फेंक दिया सड़क पर, फिर पुलिस के सामने हुई मॉब लिंचिंग… कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो
Headlines

बिहार में सिर काट फेंक दिया सड़क पर, फिर पुलिस के सामने हुई मॉब लिंचिंग… कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो

April 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Araria (Bihar) : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने ऐसी हिंसक शक्ल ले ली, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कृषि उत्पादन बाजार समिति के गेट नंबर दो के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार और पिकअप ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में ठेले वाले ने तेज धार वाले चाकू से ड्राइवर का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

कौन थे दोनों लोग

आरोपी की पहचान राहुल चौहान के रूप में हुई है, जो चौहान टोला वार्ड नंबर चार का रहने वाला था। वह रोज ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बेचता था। वहीं, मृतक पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन था, जो जोगबनी नगर परिषद के अमौना वार्ड नंबर 21 का निवासी था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी हल्की नोकझोंक होती रही थी, लेकिन इस बार मामला बेकाबू हो गया।

auto

हत्या के बाद झाड़ियों में छिपा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल चौहान मौके से भागकर बाजार समिति में बन रहे गोदाम के पास झाड़ियों में छिप गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उस वक्त तक इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी और माहौल काफी तनावपूर्ण था।

चेतावनी : कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो

अररिया के फारबिसगंज में खौफनाक डबल मर्डर ने सबको हिला दिया। मामूली विवाद में ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर काट दिया, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस जांच में जुटी।#Araria #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #TodayNews #TrendingNews #NewsSamvad pic.twitter.com/mUnBiWaVEP

— News Samvad (@newssamvaad) April 9, 2026

पुलिस कस्टडी से खींचकर भीड़ ने कर दी हत्या

जब पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जा रही थी, तभी गुस्साई भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के कब्जे से खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के सामने ही भीड़ ने राहुल चौहान को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इलाके में सन्नाटा, पुलिस अलर्ट

डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। स्थिति को संभालने के लिए फारबिसगंज के एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात काबू में रहें।

अब भीड़ पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अब उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने साफ कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत, लोग सहमे हुए

घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि ऐसा मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। एक छोटे से विवाद का इतना खौफनाक अंजाम पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस में प्रमोशन की रफ्तार तेज, सिपाहियों को हवलदार-एएसआई बनाने की तैयारी

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस की बढ़ेगी ताकत, सरकार ने किया तगड़ा जुगाड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोली, लाल सलाम और PLFI का नाम… सब स्टेशन में मिले लिफाफे ने मचाई खलबली
Next Article एक्शन मोड में पाकुड़ पुलिस, एक ही रात में कर डाला… जानें क्या

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.