अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची जिले के विभिन्न चर्चों के पुरोहित और यूथ लीडर्स ने सीएम हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी और साथ में केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को साझा किया।
क्रिसमस का महत्व और संदेश
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि क्रिसमस पर्व परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और गहरी आस्था का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में शांति, एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी के जीवन में खुशियों की निरंतरता की प्रार्थना की।

समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश
इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज, जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, सुजीत कुजूर, सजीत टोप्पो, आकाश तिर्की और विकास तिर्की उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें : इतने बच्चों वाले माई-बाप नहीं लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, सख्त नियम लागू
इसे भी पढ़ें : PLFI ने इन दो शख्स को संगठन से निकाला बाहर, जनता से की यह अपील
इसे भी पढ़ें : वैश्विक चुनावी सम्मेलन में झारखंड का नाम रौशन करने की तैयारी

