Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो बॉल में झटके दो विकेट, पाकुड़ के सेंतु यादव ने JPL में मचाया तहलका
झारखंड

दो बॉल में झटके दो विकेट, पाकुड़ के सेंतु यादव ने JPL में मचाया तहलका

June 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JPL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : JPL यानी झारखंड प्रीमियर लीग में पाकुड़ जिले के युवा क्रिकेटर सेंतु कुमार यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रांची राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सेंतु ने मात्र दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोलांचल सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे सेंतु कुमार यादव को गेंदबाजी का मौका मिला और उन्होंने अपनी पहली ही तीन गेंदों में कमाल कर दिया। सेंतु ने केवल 0.3 ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उनके इस प्रदर्शन की क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

पाकुड़ जिले को मिल रही नई पहचान

सेंतु कुमार यादव झारखंड स्तर पर तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से पाकुड़ जिले का नाम भी पूरे राज्य में रोशन हो रहा है। स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि सेंतु इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो भविष्य में वे झारखंड और देश के बड़े क्रिकेट मंचों तक पहुंच सकते हैं।

auto

पाकुड़ के लाल सेंतु कुमार यादव का जेपीएल में जलवा !
रांची राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सेंतु ने सिर्फ दो गेंदों में दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया। #SentuKumarYadav #JharkhandPremierLeague #JPL2026 #Pakur #JharkhandCricket #CricketNews #NewsSamvad #LatestNews pic.twitter.com/QOfx01AyOP

— News Samvad (@newssamvaad) June 21, 2026

बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम

कोलांचल सुपर किंग्स की जीत में बल्लेबाजों का भी अहम योगदान रहा।

  • उत्कर्ष सिंह ने 33 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे
  • रॉबिन मिंज ने 27 गेंदों में 62 रन बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी पारी में 8 शानदार छक्के शामिल थे
  • लक्ष्य ने 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को तेजी से रन दिलाए

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलांचल सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

  • गुंजन कुमार यादव ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए
  • सेंतु कुमार यादव ने 0.3 ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए
  • सत्यम सिंह ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट झटके

22 जून को सेमीफाइनल खेलेगी कोलांचल सुपर किंग्स

IPL की तर्ज पर आयोजित हो रही JPL यानी झारखंड प्रीमियर लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। कोलांचल सुपर किंग्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 22 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

23 जून को होगा फाइनल मुकाबला

10 जून से शुरू हुई झारखंड प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हुई है। वहीं पाकुड़ के युवा गेंदबाज सेंतु कुमार यादव से भी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बरगद-सी छाया, संघर्ष का हौसला… पिता के लिए भावुक पोस्ट कर गये सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबरगद-सी छाया, संघर्ष का हौसला… पिता के लिए भावुक पोस्ट कर गये सीएम हेमंत
Next Article राशिफल @ 22 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.