Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं : सीएम चंपाई सोरेन
Headlines

हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं : सीएम चंपाई सोरेन

February 19, 2024No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम चंपाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन नहीं देती है। हम जो कहते हैं उसे निश्चित तौर पर पूरा करते हैं। पिछले 4 सालों में सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनी है , वह जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब,  जरूरतमंद, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला, हर किसी के लिए योजनाएं हैं। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने को सशक्त बनाएं। मौका था अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र बांटने का। समारोह हजारीबाग में आयोजित की गई थी। सीएम ने कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख बेघर, गरीब और जरूरतमंद लोगों को तीन कमरों का सजा-धजा पक्का मकान दिलाने की दिशा में हमारी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। साल 2027 तक इस राज्य में कोई भी शख्स टूटे-फूटे और जर्जर घर में रहने को मजबूर नहीं होगा। सभी का अपना पक्का मकान होगा।

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर किसी की बुनियादी जरूरत है। राज्य का कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। सीएम ने कहा कि आज हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। 20 लाख से ज्यादा लाभुकों को हरा राशन कार्ड के जरिए मुफ्त अनाज दे रहे हैं। गरीबों को वर्ष में दो बार धोती, साड़ी और लूंगी दिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि साल 2019 में हमारी सरकार को पांच वर्षों के लिए जनादेश मिला था। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला। पिछले 4 सालों से वे अपने कुशल नेतृत्व में राज्य के विकास को नई दिशा देने का काम कर रहे थे। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में  जनता के हित में जो नीतियां और योजनाएं बनाई, उसे ही हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं । हमारा प्रयास है कि हेमंत सोरेन की सोच और विजन के अनुरूप झारखंड को एक नई दिशा दे सकें।

खनिज-संपदा से भरपूर फिर भी यहां के लोग पिछड़ते गए

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा से भरा-पूरा राज्य है। यहां के खनिजों से देश-दुनिया जगमग कर रहा है। लेकिन, अफसोस की बात है कि यहां के आदिवासी-मूलवासी लगातार पिछड़ते गए। यहां के लोगों की किसी ने सुध नहीं ली। ना तो उनकी रोजगार की किसी को चिंता रही और ना ही स्वाभिमान की। उनकी गरीबी को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। लेकिन, हेमंत सोरेन ने जब सत्ता संभाला तो यहां के आदिवासियों-मूलवासियों को उनका हक-अधिकार देने का काम शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का सिलसिला शुरू हुआ और आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आपके दरवाजे पर सीधे पहुंच रही सरकार

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि आज सरकार आपके दरवाजे पर सीधे पहुंच रही है। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए आपकी समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको अपने घर पर देने का काम हमारी सरकार ने किया। हम जनता के साथ सीधे जुड़े हैं और सरकार की योजनाओं में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। अबुआ आवास योजना में अगर किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाएगी तो संबंधित व्यक्तियों और अधिकारियों तथा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

खेतों में पहुंचा रहे पानी, उद्योगों को दे रहे बढ़ावा

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि किसानों को सशक्त बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सिंचाई की सुविधा हो ताकि किसान सालों भर खेती कर सकें। वहीं, उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी आधारभूत संरचनाएं मजबूत की जा रही है । युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है । निजी क्षेत्र की संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने का भी कानून सरकार ने बनाया है।

हर व्यक्ति, परिवार और समुदाय को दे रहे सम्मान

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार  व्यक्ति, परिवार और समाज को सम्मान दे रही है । लोगों को पूरे मान सम्मान के साथ उनका हक-अधिकार दिया जा रहा है। सभी के साथ न्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। इसके लिए यहां की आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं, क्योंकि राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के लोग आगे बढ़ेंगे।

पढ़ाई में पैसे की तंगी नहीं बनेगी बाधा

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि अब गरीबों का बच्चा भी इंजीनियर डॉक्टर और अधिकारी बनेगा । बच्चों की पढ़ाई में अब पैसे की तंगी बाधा नहीं बनेगी। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं । निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं का लाभ अब तक 9 लाख छात्राओं को मिल चुका है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल-इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।

28 हज़ार 2 सौ 95 लाभुकों को आवास का मिला स्वीकृति पत्र

सीएम ने इस अवसर पर कुल 28 हज़ार 295 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से 84 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए हस्तांतरित किए।  इनमें हजारीबाग के 11648 रामगढ़ के 4236 चतरा  के 7820 और कोडरमा के 4591 लाभार्थी शामिल हैं।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बादल, फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त),  विधायक विनोद कुमार सिंह एवं अमित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो एक्सप्रेस ट्रेनें दो दिनों तक रद्द… जानें डिटेल्स
Next Article टेलीग्राम पर बड़ा खेला कर बनाए ढाई करोड़, CID ने क्या किया हाल… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.