Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोल ब्लॉक और बालू घाट ऑक्शन को लेकर सीएम चंपई सोरेन का बड़ा फैसला
Headlines

कोल ब्लॉक और बालू घाट ऑक्शन को लेकर सीएम चंपई सोरेन का बड़ा फैसला

February 8, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ब्लॉक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि खनन विभाग राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। वैसे खनन ब्लॉक जिनका पहले से नीलामी अथवा आवंटन हो चुका है उन खनन ब्लॉकों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। खनन कार्य का जिम्मा जिस कंपनी या संस्थान को आवंटित किया गया है उनके साथ बैठक कर खनन कार्य जल्द शुरू कराएं। वैसी कंपनी जो खनन कार्य में रुचि नहीं दिखा रही, उन्हें शोकॉज कर उनका आवंटन रद्द करें। मौका था अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा का। बैठक में सीएम चंपई सोरेन ने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली। साथ ही फरवरी 2024 के अंत तक 10 खनन ब्लॉक के नीलामी और आवंटन प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

मेजर तथा माइनर खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश

auto

सीएम चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि मार्च 2024 तक मेजर और माइनर खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे कोल ब्लॉक जिनकी नीलामी हो चुकी है और अबतक खनन कार्य शुरू नहीं हुआ है, उन सभी कोल ब्लॉकों में खनन कार्य तुरंत चालू कराएं। खनन कार्य में देरी होने से राजस्व का नुकसान होता है, इस बात का ध्यान जरूर रखें।

सीएम चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे कोल ब्लॉक जिनका फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं हो सका है, वैसे कॉल ब्लॉकों के फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए प्रधान सचिव वन विभाग के साथ बैठक करें। तालमेल बिठा कर सभी प्रक्रिया पूरा करें ताकि खनन कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। सीएम ने कहा कि खनिज ब्लॉक के ऑक्शन कार्य में फॉरेस्ट क्लीयरेंस बाधा न बने इसका पूरा ध्यान रखें। बैठक में सीएम ने बालू घाट ऑक्शन की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को बालू आसानी से और उचित कीमत पर मिले, इसके लिए विभाग निरंतर मॉनिटरिंग करे, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। बालूघाट के टेंडर प्रक्रिया में कोई बाधा हो रही है तो उसका निराकरण जल्द कर लें। सीएम चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन विभाग में जियोलॉजिस्ट के स्वीकृत पद के आलोक में कार्यहित को देखते हुए वर्तमान में संविदा पर नियुक्ति करें तथा नियमित नियुक्ति के लिए जेपीएससी को अधियाचना भेजें।

ये रहे मौजूद

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, खनन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक खनन शशि रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : माशूका की शादी फिक्स हो गई, फिर अविनाश ने जो किया… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमॉर्निंग वॉक पर निकले सब इंस्पेक्टर गिरे और फिर…
Next Article PLFI का मोस्ट वांटेड ‘बच्चा’ धराया, SDPO क्या बता गये… जानें

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.