Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने दो जिलों पर की सौगातों की बौछार, क्या बोल गये… देखें
Headlines

CM हेमंत ने दो जिलों पर की सौगातों की बौछार, क्या बोल गये… देखें

December 14, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Sahebganj : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राज्य की आधी आबादी को हमारी सरकार ने सशक्त करने का काम किया है। अब राज्य के हर पात्र गरीब जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपए की सम्मान राशि पहुंचेगी। CM ने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को हमारी सरकार ने 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का काम किया है। मौका था साहेबगंज के बरहेट के भोगनाडिह में आयोजित कार्यक्म का। CM ने यहां से साहेबगंज और पाकुड़ के लिये योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण भी किया।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अबुआ सरकार के दोबारा गठन के बाद आज मैं आप सबके बीच आया हूं। आप ने इस चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अबुआ सरकार को चुनने का कार्य किया। इसके प्रति मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोग हो रहें लाभान्वित

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद भी यहां के आदिवासी-मूलवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। हमारी सरकार की गठन के बाद से ही हम लगातार प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में हमारी सरकार ने कई महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। एक-एक लोगों तक सरकार के विभिन्न योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। अधिक से अधिक राज्यवासी योजनाओं से लाभान्वित हो इसी उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

हमारी सरकार गांव से चलने वाली सरकार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चलने वाली सरकार है। यहां के गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जरूरत के अनुरूप विकास की लकीर खींची जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपसभी के उम्मीद, आकांक्षा और को टूटने नहीं दूंगा। हमारी सरकार विकास की नई गाथा लिखकर इस राज्य को अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से यह कामना करता हूं कि आने वाला नववर्ष प्रत्येक राज्य वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, वैभव एवं खुशहाली लेकर आए।

सीएम ने दी ये सौगात

सीएम हेमंत सोरेन ने साहेबगंज जिले को लगभग 24784.550 लाख रूपए की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात। जिसमें कुल 224 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जिसमें 53 योजनाओं का उद्घाटन एवं 171 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। वहीं पाकुड़ जिला को लगभग 10084.879 लाख रूपए की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात। जिसमें कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जिसमें 34 योजनाओं का उद्घाटन एवं 73 योजनाओं की रखी आधारशिला।

ये रहे मौजूद

मौके पर विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, मो० ताजुद्दीन, धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, साहेबगंज के डीसी और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्राओं की आबरू पर हाथ डालने वाले की सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम
Next Article CM हेमंत और MLA कल्पना सोरेन ने विस अध्यक्ष के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.