अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के विकास की राह में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पटना से सटे पुनपुन में 320 मीटर लंबा आधुनिक केबल सस्पेंशन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार दोपहर CM नीतीश कुमार ने इस अनोखे पुल का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया।
CM बोले- यह पुल बिहार की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा
उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पुल केवल इंजीनियरिंग का कमाल नहीं है, बल्कि यह लोगों की सुविधा और राज्य के विकास का प्रतीक है। यह पुल बिहार की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।”
श्रद्धालुओं और व्यापारियों को राहत
इस पुल के शुरू हो जाने से पुनपुन स्थित पिंडदान स्थल तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। स्थानीय निवासियों को भी व्यापार और रोज़मर्रा की गतिविधियों में बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
पुल की खासियत… जानें
- निर्माण शुरू : 31 अगस्त 2019
- प्रारंभिक लागत : ₹46.77 करोड़
- अंतिम लागत : लगभग ₹83 करोड़
- कार्य की प्रगति : 99% पूरा
- पुल की कुल लंबाई : 320 मीटर
- सस्पेंशन डेक : 120 मीटर
- स्टील केबल : 18
- पाइलॉन ऊंचाई : 100 फीट
- संपर्क पथ : 135 मीटर
- डक्ट की लंबाई : 200 मीटर
यह पुल विशेष रूप से हल्के वाहनों के लिए तैयार किया गया है और यह बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज है। इसके निर्माण से पुनपुन क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है।
आज पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु॰ लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आर॰सी॰सी॰ पुल एवं पहुंच पथ… pic.twitter.com/c4yEkPocad
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 5, 2025
इसे भी पढ़ें : बीड़ी-बिहार वाले कांग्रेस के पोस्ट से उठा सियासी तूफान, किसने क्या कहा… जानें



