अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए आज एक बड़ी पहल हुई। सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड उद्यान निदेशालय और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), बेंगलुरू के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समारोह झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आयोजित हुआ।
सीएम हेमंत का संदेश : किसानों की आय बढ़ेगी
इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस समझौते से राज्य में उद्यानिकी क्षेत्र का विकास और विस्तार होगा। उनका कहना था कि इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि राज्य के फल, सब्जी, औषधीय, सजावटी और मशरूम फसलों में उत्पादन, गुणवत्ता और मूल्य बढ़ाने में यह सहयोग मददगार साबित होगा।

बागवानी में नई तकनीक और सेवाएं
MoU के तहत IIHR की विशेषज्ञ टीम राज्य के किसानों और उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगी। इसके साथ ही फल, सब्जी और अन्य बागवानी उत्पादों की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार होगा।
अधिकारी और विभागों की मौजूदगी
समारोह में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की सचिव शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह समझौता ज्ञापन झारखंड के किसानों और बागवानी क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : पहले बराबरी पर अटका मामला, फिर राणा ओझा ने मा’री बाजी… जानें कैसे



