Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार 2.0 में काम ही पैमाना, ईनाम और कार्रवाई साथ-साथ
Headlines

योगी सरकार 2.0 में काम ही पैमाना, ईनाम और कार्रवाई साथ-साथ

April 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। अपने दूसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर काफी सख्त हैं। अधिकारियों के खिलाफ जनसमस्याओं के निस्तारण, आरोपों और भ्रष्टाचार की शिकायतों को वह काफी गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग देकर ईनाम भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी जल्द ही जिलों का दौरा करेंगे और धरातल पर समीक्षा बैठक कर योजनाओं की पड़ताल करेंगे।

योगी सरकार 2.0 में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर और सख्ती बरती जा रही है। सीएम के निर्देश पर हाल ही में गंभीर आरोपों से घिरे डीएम औरैया सुनील कुमार वर्मा, सोनभद्र के डीएम टीके शिबु और गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार को निलंबित किया गया था। शासन की ओर से एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों और 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है, तो अच्छा काम करने वाले कई अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग भी दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए जल्द बड़े पैमाने पर तबादले और कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सीएम योगी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे और उसके बाद जिलों का दौरा करेंगे।

auto

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी की जिलों में लापरवाह अधिकारियों पर पैनी नजर है। खानापूर्ति करने वाले, जनसुनवाई या भ्रष्टाचार जैसे मामलों में कार्रवाई में शिथिलता बरतने वाले जिला स्तरीय अधिकारी भी योगी की रडार पर हैं। बार-बार शासन स्तर से निर्देश देने के बावजूद अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर जल्द गाज गिरने वाली है। इसके लिए योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में सिर्फ जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और शिकायत करने वाले की संतुष्टि भी अहम है, ताकि एक ही शिकायत बार-बार करने से लोगों को मुक्ति मिले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleश्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच डीज़ल-पेट्रोल के लिए लागू किया गया नया सिस्टम
Next Article नीली क्रांति की ओर नए कदम, दो हजार लाख मत्स्य बीज का वितरण करेगी योगी सरकार

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.