Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 03:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के CS और DGP ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
Headlines

बिहार के CS और DGP ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

June 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर आज बिहार के CS यानी मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मगध प्रमंडल की एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की गयी। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। CS अमृत लाल मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भ्रमण होना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस दौरे से पहले सभी आवश्यक तैयारियां “मिशन मोड” में शुरू कर दी जानी चाहिए। बैठक में अरवल, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया जी के डीएम और एसपी ने अपने-अपने जिलों में की जा रही चुनाव तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- एक बूथ पर 1200 वोटर्स डालेंगे वोट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने चुनाव तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक 1200 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों के चुनाव सॉफ्टवेयर में डेटा एंट्री का काम समय पर पूरा करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त, प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने, शैडो जोन को चिन्हित कर उनके लिए संचार योजना बनाने और पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विनोद सिंह गुंजियाल ने अवैध हथियारों और कारतूसों की बरामदगी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथों की सामान्यतः शिफ्टिंग नहीं होगी, बल्कि उन्हीं स्थानों पर अतिरिक्त बूथ बनाना चाहिए। वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करने तथा बूथों पर ‘एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी’ (AMF) उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

हथियारों एवं शस्त्र दुकानों का निरीक्षण और सभी जेलों का औचक निरीक्षण का निर्देश  

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने हथियारों का निरीक्षण करने, शस्त्र दुकानों का निरीक्षण करने, इस्तेमाल किए गए गोली का सत्यापन करने और थाना में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर महीने सभी जेलों का औचक निरीक्षण किया जाए। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया ताकि कोई भी भ्रामक खबर न फैलाए। यदि ऐसा होता है तो तुरंत कार्यवाही की जाए।
बैठक के अंत में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम को उनके द्वारा की जा रही चुनाव तैयारियों को और त्वरित करने का निदेश किया। उन्होनें कहा कि जहां कहीं भी RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) ERO/AERO (असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) की रिक्तियाँ हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि कहीं से भी ‘पोल बायकॉट’ की आसूचना आती है, तो उसे संवेदनशीलता से निपटाया जाए।

लंबित गिरफ्तारी वारंटों एवं कुर्की जब्ती वारंटों का हो त्वरित निष्पादन : DGP

DGP विनय कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित गिरफ्तारी वारंटों एवं कुर्की जब्ती वारंटों का त्वरित निष्पादन किया जाय। निर्वाचन से संबंधित दर्ज काण्डों, निर्वाचन एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित दर्ज काण्डों का शीघ्र अनुसंधान पूर्ण किया जाय। जब्त शराब का त्वरित विनिष्टीकरण कराया जाय अवैध हथियार धारकों के बारे में आसूचना संग्रहित कर लक्षित कर्रवाई की जाय। बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत जिला प्रशासन नवादा द्वारा अच्छी कार्रवाई की गयी है। इसी तर्ज पर अन्य जिलों में भी अधिक से अधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। निरोधात्मक कार्रवाई करने के पूर्व स्पष्टतः कार्रवाई करने का मार्गदर्शन दिया गया।

स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन व्यापक तैयारी शुरू करे : CS

CS यानी मुख्य सचिव द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी आरम्भ की जाय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से प्रभावकारी प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जाय। जिलों में स्थापित चेक पोस्टों पर वाहन जाँच अभियान को तेज किया जाय। अंतर्राज्जीय सीमाओं पर विशेष चौकसी रखी जाय। सीमावर्ती जिलों के प्रशासन के साथ सामयिक समन्वय बैठक की जाय। थानों में जब्त वाहनों के अधिग्रहण के लिए नियमित न्यायालय कार्य करके अभियान को गति दी जाय। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों की तैयारी की समीक्षा के लिए प्रमंडलवार बैठक प्रारम्भ की गयी है। जिसके अन्तर्गत अगले एक माह में सभी प्रमंडलों की तैयारी बैठक की समीक्षा होगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में DGP विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मगध प्रमंडीय आयुक्त तथा संबंधित जिलों के डीएम और एसपी सहित कई अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस को मिली 618 चमचमाती गाड़ियां, CM नीतीश ने दिखायी हरि झंडी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजहां-तहां हथियार लहराने वालों की निकलेगी हेकड़ी, जिलों में गठित होंगे स्पेशल कोर्ट : DGP
Next Article राशिफल @ 20 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.