Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोकारो में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कार फूंकी, चश्मदीद गायब
Headlines

बोकारो में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कार फूंकी, चश्मदीद गायब

March 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार रात अचानक माहौल गरमा गया। पत्थरकट्टा चौक इलाके में पुराने विवाद के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां पथराव शुरू हो गया और हालात इतने बिगड़ गए कि एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। इस पूरे हंगामे के बीच पुलिस के साथ पहचान कराने गया युवक कुणाल सिंह अचानक गायब हो गया। उसके लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है। इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है।

पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले पत्थरकट्टा चौक पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। इस मामले में कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले के कुछ आरोपी सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल परिसर के आसपास छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। आरोपियों की पहचान पक्की करने के लिए पुलिस अपने साथ स्थानीय युवक कुणाल सिंह को भी लेकर गई थी, ताकि वह मौके पर आरोपियों की पहचान कर सके।

auto

पुलिस को देखते ही शुरू हुआ पथराव

जैसे ही पुलिस टीम डीएवी स्कूल के पीछे वाले हिस्से में पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो अचानक कई लोग इकट्ठा हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस टीम को खुद को बचाते हुए पीछे हटना पड़ा।

कार को आग के हवाले किया

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी एक कार (नंबर JH15AG-1267) को निशाना बना लिया। देखते ही देखते कार में आग लगा दी गई। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। पथराव में कई युवक भी घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हंगामे के बीच लापता हो गया कुणाल

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू कुणाल सिंह का अचानक गायब हो जाना है। पुलिस के साथ पहचान कराने गया कुणाल पथराव और भगदड़ के बीच कहां चला गया, इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुणाल के परिवार वाले बेहद परेशान हैं। घर में रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। डीएवी स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई है और हालात को देखते हुए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : असम में गरजे सीएम हेमंत, बोले- संघर्ष और एकता से ही बदलेगी किस्मत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 11 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article दो मासूमों को पुल पर छोड़ मां ने लगा दी छलांग, फिर…

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.