अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बकरीद पर्व को देखते हुए झारखंड पुलिस राज्यभर में विधि व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों में जुटी हुई है। DGP अनुराग गुप्ता ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी रेंज के IG, DIG और जिलों के SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना था, जिसके लिए DGP ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। DGP ने बैठक में निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।
डीजीपी ने बीते सालों में बकरीद या अन्य मौकों पर हुई सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि इन मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि वे दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम न दे सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजी प्रिया दूबे, आईजी अभियान माईकलराज एस, आईजी जगुआर अनुप बिरथरे, डीआईजी जगुआर इंद्रजीत महथा सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के इस होटल में होता था गंदा धंधा, SDM ने किया सील
इसे भी पढ़ें : क्रिकेट खेलने में हुआ झगड़ा और चली गयी एक बच्चे की जान
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं रांची की दिग्गज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड बंद : रांची में कहीं जलाया टायर, तो कहीं किया सड़क जाम
इसे भी पढ़ें : आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस, कल झारखंड बंद का ऐलान



