Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 11:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा
Headlines

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किशोरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ढांगी पहाड़ी की तराई में कल्याण गांव के पास जंगल में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ किशोरी का धड़ मिला। करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे बोरे में उसका सिर बरामद किया गया। घटनास्थल के आसपास पूजा-पाठ की सामग्री और लाल कपड़ा मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया। पुलिस अब हत्या के पीछे लव मैरिज, पारिवारिक विवाद और कथित नरबलि समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, किशोरी को पढ़ाई के लिए टुंडी इलाके में रिश्तेदारों के घर भेजा गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। परिवार की मर्जी के खिलाफ किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों का दावा है कि किशोरी करीब तीन महीने की गर्भवती थी।

auto

बुधवार से लापता थी किशोरी, शुक्रवार जंगल में मिला धड़

परिजनों के अनुसार किशोरी बुधवार से अचानक लापता थी। परिवार वालों ने अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार को बलियापुर पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि शुक्रवार सुबह कल्याण गांव के पास जंगल में स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े खून से सने धड़ पर पड़ी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान धड़ से करीब सौ मीटर दूर एक पेड़ के नीचे बोरे में किशोरी का सिर मिला। आसपास लाल कपड़ा, पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ। इन चीजों को देखकर ग्रामीणों में नरबलि की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पुलिस अभी इसे हत्या की जांच का सिर्फ एक पहलू मान रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

घटनास्थल से मिले पूजा के सामान ने पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ये सामान पहले से वहां मौजूद था या हत्या के बाद जानबूझकर रखा गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद जांच को भटकाने के लिए घटनास्थल को इस तरह तैयार किया गया हो सकता है।

रांची से एफएसएल और डॉग स्क्वायड पहुंचा, पति पर भी शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और दूसरे महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड सुराग तलाशते हुए करमाटांड़ स्थित एक मकान तक भी पहुंचा। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतका के पति पर भी पुलिस का शक गहरा रहा है। मृतका के परिजनों ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थी और बुधवार को घर से निकलने के बाद वह कहां गई थी। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी के पति की तलाश शुरू की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। बाद में पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को खोजने पारसनाथ गया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी।

नरबलि, प्रेम विवाह या पारिवारिक विवाद… हर एंगल पर जांच

पूजा सामग्री मिलने के बाद नरबलि की आशंका ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस लव मैरिज और परिवार की कथित नाराजगी के पहलू को भी गंभीरता से देख रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं लव मैरिज ही इस खौफनाक हत्या की वजह तो नहीं बनी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से मिले शव और अन्य सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और एक अन्य संदिग्ध की तलाश भी जारी है।

पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि किशोरी की हत्या किसने की, उसे इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया और शव के पास पूजा-पाठ की सामग्री किसने और किस मकसद से रखी। अब पुलिस पूछताछ, मोबाइल लोकेशन, फॉरेंसिक रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले दूसरे सुरागों के जरिए इस जघन्य हत्याकांड की पूरी कहानी सामने लाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.