Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 03:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फौजियों के लिए ‘डिजिटल’ फरमान, नयी गाइडलाइन जारी… देखें
Headlines

फौजियों के लिए ‘डिजिटल’ फरमान, नयी गाइडलाइन जारी… देखें

December 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फौजियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : भारतीय सेना ने अपने फौजियों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई नीति जारी की है। इस नीति के जरिए यह तय किया गया है कि सेना के कर्मी किन एप्स का किस सीमा तक उपयोग कर सकते हैं। सेना का कहना है कि इसका उद्देश्य जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखना है।

इंस्टाग्राम पर केवल देखने की इजाजत

नई नीति के अनुसार इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जवान केवल जानकारी देखने और निगरानी के लिए कर सकेंगे। वे किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे और न ही अपनी राय या विचार साझा कर सकेंगे। किसी भी तरह की फोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट अपलोड करने पर रोक लगा दी गई है।

Advertisement

मैसेजिंग एप्स पर सीमित जानकारी साझा करने की छूट

स्काइप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप्स पर सामान्य और गैर संवेदनशील जानकारी साझा करने की अनुमति दी गई है। हालांकि यह जानकारी केवल पहचान वाले और भरोसेमंद लोगों के साथ ही साझा की जा सकेगी। सामने वाले व्यक्ति की सही पहचान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह उपयोगकर्ता की होगी।

यूट्यूब, एक्स और क्वोरा केवल सीखने के लिए

यूट्यूब, एक्स, क्वोरा और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग जवान सिर्फ जानकारी हासिल करने और सीखने के उद्देश्य से कर सकेंगे। इन प्लेटफॉर्म पर खुद का कोई भी कंटेंट डालने की अनुमति नहीं होगी।

लिंक्डइन का इस्तेमाल भी सीमित

लिंक्डइन पर जवान केवल अपना रिज़्यूमे अपलोड कर सकेंगे या नौकरी और कर्मचारी संबंधी सामान्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा किसी अन्य गतिविधि की इजाजत नहीं दी गई है।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

सेना अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील जानकारियों के लीक होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नई नीति से ऐसे जोखिमों को कम किया जा सकेगा। जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पूरी तरह पालन करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करें।

इसे भी पढ़ें : क्रिसमस पर पटना मेट्रो ठप, दूसरे दिन भी नहीं दौड़ी ट्रेन…जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUPPSC में 2158 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक
Next Article सरकारी स्कूलों से उठी उम्मीद, स्कॉच अवार्ड तक पहुंचा पाकुड़

Related Posts

Headlines

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026
Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Headlines

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.