Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘बागी 3’ में दिशा पटानी की हुई एंट्री
Headlines

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘बागी 3’ में दिशा पटानी की हुई एंट्री

December 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

‘बागी’ और ‘बागी 2’ की सफलता के बाद फिल्म के निर्माता फिल्म की तीसरी किस्त के साथ फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने को पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और प्रशंसक फिल्म के लिए पहले से ही उत्साहित हैं। अब प्रशंसकों के बीच उत्साह का स्तर बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘बागी 2’ की अभिनेत्री दिशा पटानी भी फिल्म का हिस्सा होंगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रांडसन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिशा पटानी को एक्शन फिल्म की तीसरी किस्त के लिए तैयार देखा गया है। नाडियाडवाला ग्रांडसन ने लिखा-‘बागी 3’ के सेट से एक छोटी सी झलक। लगता है बागी का बुखार कुछ ज्यादा ही बढ़ गया ! दिशा पटानी

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ फिर से नजर आएंगे। 2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ में टाइगर के साथ श्रद्धा ने अभिनय किया था, जबकि 2018 में रिलीज हुई ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में थी। 2020 में रिलीज होने वाली ‘बागी 3’ में टाइगर और श्रद्धा को फिर से स्क्रीन पर देखना रोमांचक होगा। हाल ही में दोनों सर्बिया से वापस मुंबई लौटे हैं, जहां फिल्म की शूटिंग 40 दिन तक चली थी। फिल्म में रितेश देशमुख, सतीश कौशिक और अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। अहमद खान ‘बागी 3’ के निर्देशक हैं और यह साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म की पटकथा फरहाद सामजी ने लिखी है।
अभिनेत्री दिशा पटानी मोहित सूरी की अगली ‘मलंग’ में भी दिखाई देगी। वह पहली बार इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देगी। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा वह एकता कपूर की फिल्म ‘केटीना’ में नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर करेंगी। इसकी कहानी राज शांडिल्य ने लिखी है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंगना की ‘पंगा’ का दमदार ट्रेलर आउट, 24 जनवरी को आएगी फिल्म
Next Article मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 17 अरब डालर का इजाफा

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.