अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/Ramgarh : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नेमरा गांव में हजारों लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारों के कारण नेमरा की ओर जाने वाले रास्तों पर घंटों लंबा जाम लग गया। जाम में कई VIP भी फंसे नजर आए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक जाम में फंसे रहे। कुछ नेता सुरक्षा घेरे के साथ पैदल चलते दिखे, तो कुछ गाड़ियों में बैठकर इंतजार करते नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू प्रमुख सुदेश महतो को भी जाम के कारण अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। दोनों नेताओं ने ट्रैफिक में फंसने के बाद बाइक का सहारा लिया और करीब 6-7 किलोमीटर का सफर बाइक से तय कर नेमरा पहुंचे।
दिशोम गुरु अंत्येष्टि : जाम में फंसे कई बड़े नेता, सुदेश महतो और अर्जुन मुंडा ने लिया बाइक का सहारा#ShibuSoren #sudeshmahto #arjunmunda #newssamvad pic.twitter.com/gsvYMly3EU
— News Samvad (@newssamvaad) August 5, 2025
वहीं इस दौरान नेमरा से बरलंगा तक मोबाइल नेटवर्क भी पूरी तरह ठप रहा। ना तो फोन लग पा रहे थे, ना ही इंटरनेट चल रहा था। जाम में फंसे लोग मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते हुए समय बिताते दिखे। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए प्रयास किए, लेकिन भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, फफक-फफक कर रोये CM हेमंत सोरेन



