Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकुंभ पहुंचते ही दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी के मुख से निकले यह बोल… जानें क्या
Headlines

महाकुंभ पहुंचते ही दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी के मुख से निकले यह बोल… जानें क्या

January 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गौतम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Prayagraj : दुनिया के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी आज यानी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के शादी की तारीख का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अदाणी की शादी पर सेलेब्रिटीज का महाकुंभ होगा? इस पर उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के किये दर्शन

गौतम अदाणी दिन के करीब साढ़े 12 बजे इस्कॉन में पहुंचे जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

उसके बाद वह नाव से संगम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। उन्होंने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाये रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ प्रशासन एवं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

गौतम अदाणी इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि गौतम अदाणी ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आऱती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।

गौतम अदाणी का आज कैसा रहा शेड्यूल

  • मंगलवार को सुबह गौतम अदाणी पहुंचे प्रयागराज
  • दोपहर 12.30 की इस्कॉन में ग्रहण किया प्रासा और की प्रसाद सेवा
  • दोपहर बाद 1.20 वह संगम घाट पहुंचे, जहां से नाव उन्हें लेकर संगम स्थल तक गई
  • तकरीबन 2 बजे वह बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की
  • उसके उपरांत तकरीबन 2.30 पर गीता प्रेस के स्टॉल पर पहुंचे जहां पर गीता प्रेस के आरती संग्रह का वितरण किया।
  • उसके बाद उन्होंने श्री शंकराचार्य मंदिर विमान मंडप के दर्शन करने के उपरांत अहमदाबाद चले गए।

गौतम

इसे भी पढ़ें : RIMS की हालत बदलने को लेकर CM हेमंत रेस, की हाई लेवल मीटिंग… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण और नियंत्रण के उपाय
Next Article IAS पूजा सिंघल का सस्पेंशन खत्म

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.