Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “डॉ अनुग्रह बाबू के आदर्श आज भी प्रासंगिक”, जयंती पर सीएम सम्राट ने किया नमन
Headlines

“डॉ अनुग्रह बाबू के आदर्श आज भी प्रासंगिक”, जयंती पर सीएम सम्राट ने किया नमन

June 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विभूति स्वर्गीय डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीएम ने बिहार विधानमंडल परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। राजकीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह उन नेताओं में थे जिन्होंने अपने पूरे जीवन को जनता और बिहार के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू की ईमानदारी, सादगी और कार्यशैली आज भी लोगों के लिए मिसाल है।

बिहार के निर्माण में निभाई थी बड़ी भूमिका

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर बिहार के विकास तक डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने राज्य की प्रशासनिक और आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। यही वजह है कि आज भी उन्हें सम्मान के साथ “बिहार विभूति” के नाम से याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती सिर्फ श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं होती, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने का भी मौका होती है।

Advertisement

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार भी शामिल हुए। इसके अलावा विधायक श्याम रजक, विधायक माधव आनंद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया।

देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

जयंती समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरती पूजन के बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को श्रद्धा और सम्मान के माहौल से भर दिया।

लोगों ने याद किया अनुग्रह बाबू का योगदान

समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन सार्वजनिक सेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक रहा है। बिहार के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी बना।

इसे भी पढ़ें : डबल इंजन की रफ्तार से बदलेंगे बिहार के गांव और खेत : सीएम सम्राट चौधरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRSS दफ्तर पेट्रोल बम कांड का आरोपी कस्टडी से फरार, एनका’उंटर में लगी गोली
Next Article प्राकृतिक खेती से बदलेगी यूपी की तस्वीर, 34 जिलों में सीएम योगी का बड़ा अभियान

Related Posts

Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.