Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कार ब्लास्ट में आठ की द’र्दनाक मौ’त, हाई अलर्ट पर दिल्ली
Headlines

कार ब्लास्ट में आठ की द’र्दनाक मौ’त, हाई अलर्ट पर दिल्ली

November 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिल्ली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : राजधानी दिल्ली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और कुछ ही मिनटों में इलाके में दहशत फैल गई।

इको वैन में हुआ धमाका, तीन गाड़ियां आग की चपेट में

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि धमाका एक इको वैन में हुआ था। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। मौके पर धुआं और मलबा फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

auto

पुलिस, एनआईए और बम निरोधक दस्ते की टीमों की जांच

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। शुरुआती जांच में विस्फोट में उच्च श्रेणी के विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

पूरे इलाके को किया गया सील

धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन और आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में बैरिकेड लगा दिए हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए भी इलाके की निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए विस्फोट की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं।

इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से… pic.twitter.com/SDVqnY2Hg5

— Divya Mahipal Maderna (@DivyaMaderna) November 10, 2025

दिल्ली में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त जांच

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हरियाणा, यूपी और राजस्थान की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जा रही है।
आज सुबह ही फरीदाबाद में आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

संदिग्धों की तलाश में जुटी एजेंसियां

खुफिया एजेंसियां इस धमाके को संभावित आतंकी साजिश से जोड़कर देख रही हैं। एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और धमाके के पीछे का मकसद जल्द उजागर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, तीन गाड़ियां जलकर खाक… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, बिना परीक्षा मिलेगी जॉब
Next Article बैंक में बिना अनुभव मिल सकती है ₹1.69 लाख सैलरी वाली नौकरी

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.