Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 06:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चुनाव आयोग ने भाजपा, MLA इरफान अंसारी और सेल को चेताया
Headlines

चुनाव आयोग ने भाजपा, MLA इरफान अंसारी और सेल को चेताया

May 24, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चुनाव आयोग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने प्रदेश भाजपा, कांग्रेस MLA इरफान अंसारी और स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, बोकारो को चेतावनी देते हुए नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा है।

भाजपा पर झारखंड में चौथे और पांचवे चरण के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मानक मतदाता पर्ची की जगह अबकी बार 400 पार नारा के साथ फोटो, चुनाव चिह्न आदि के साथ मतदाता पर्ची वितरण का आरोप है। इसकी एफआईआर भी दर्ज है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भाजपा के प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ सुधीर श्रीवास्तव को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत वोटरों को अनाधिकृत पहचान पत्र सादे कागज पर देना है। उस पर किसी दल विशेष का चिह्न, प्रत्याशी का नाम और दल का नाम नहीं होना चाहिए। इस दिशा-निर्देश को पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

विधायक इरफान अंसारी के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर 17 मई को किये गए पोस्ट को जांचोपरांत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि कोई भी दल या प्रत्याशी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हों, जिससे आपस में घृणा फैले या विभिन्न जातियों और संप्रदायों के बीच तनाव का माहौल बने। साथ ही अपुष्ट आरोपों, आलोचना से बचने को कहा गया है। साथ ही वोट के लिए ऐसी अपील से भी बचने को कहा गया है, जिससे जाति या सांप्रदायिक भावना उभरती हो। यह भी स्पष्ट किया गया है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्य धार्मिक स्थलों का चुनावी प्रोपेगंडा के लिए उपयोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

दूसरी ओर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बावजूद अपने बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मियों को छठे फेज के चुनाव में मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने से मना कर दिया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक को लोक प्रतिनिधित्व की धारा 135 बी के तहत कर्मियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया। इसके बाद बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने अपने आदेश को पुनरीक्षित करते हुए मतदान दिवस 25 मई को अपने कर्मियों को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जो कर्मी शिफ्ट में मतदान करने जाएंगे, उनको दो महीने के भीतर एक दिन का अवकाश भी मिलेगा।

बता दें कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए झारखंड में स्थित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित मतदान की तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन के पास विकास का कोई प्लान नहीं : सुदेश महतो

इसे भी पढ़ें : नयी नवेली दुल्हन के साथ क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : अखिलेश की सभा में चले जूते-चप्पल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस को भारत का गौरवगान हजम नहीं होता : PM (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : AAP सांसद स्वाति मालीवाल मामले में बड़ा अपडेट… जानें

इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव के 5वें चरण में 56.68% वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेजस्वी यादव की सभा में लोग हुए बेकाबू, जमकर टूटी कुर्सियां
Next Article CM के PA को कोर्ट से झटका… जानें क्या

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.