Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 10:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेगूसराय में एनका’उंटर, इस कुख्यात को लगी गो’ली
Headlines

बेगूसराय में एनका’उंटर, इस कुख्यात को लगी गो’ली

November 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेगूसराय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Begusarai : बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। बीती देर रात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय (27) गोली लगने से घायल हो गया। वह तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का रहने वाला है और राजकिशोर राय का बेटा है। शिवदत्त पर 2 सितंबर 2022 को हुए सरपंच पुत्र अवनीश कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोप है।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि शिवदत्त हथियार खरीदने मल्हीपुर गांव के पास आया है। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान शिवदत्त राय की जांघ में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बाकी पांच अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Advertisement Advertisement

घायल शिवदत्त को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस ने मौके और शिवदत्त की निशानदेही पर एक घर से भारी मात्रा में हथियार, नकदी और कफ सिरप बरामद किया है। गौरतलब है कि साल 2022 में तेघड़ा के धनकौल पंचायत की सरपंच मीना देवी के घर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें उनके छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौत हो गई थी और बड़ा बेटा घायल हो गया था। इस मामले में शिवदत्त मुख्य आरोपी था। एक साल पहले उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो महीने पहले वह जमानत पर बाहर आ गया था।

नई सरकार में गृह विभाग की कमान सम्राट चौधरी के हाथ में आने के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। डीजीपी ने सभी जिलों को संगठित अपराध के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान “अपराधी या तो जेल में होगा या कब्र में” अब बिहार पुलिस की नई नीति बन चुका है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड विस का रजत जयंती समारोह : एक मंच पर गवर्नर, सीएम और विपक्ष

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस का रजत जयंती समारोह : एक मंच पर गवर्नर, सीएम और विपक्ष
Next Article सरायकेला में कई थानेदार इधर से उधर… जानें

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.