Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढवा MLA पर FIR, जानें मामला
Headlines

गढवा MLA पर FIR, जानें मामला

December 30, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
FIR
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी पर मेराल थाने में FIR दर्ज कराने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। MLA के अलावा तीसरटेटुका के मुखिया पति जगजीवन राम के विरुद्ध संजय कुमार चौबे ने कथित गाली गलौज करने, धमकी देने और 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप भी FIR दर्ज कराई है। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

संजय चौबे की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पेशका ऑफिस से बघेसर तक सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं। 27 दिसंबर की दोपहर लगभग ढाई बजे तीसरटेटुका पंचायत के मुखिया पति जगजीवन राम के मोबाइल से उनके पास फोन आया और वे पूछने लगे कि सीमेंट कम्पनी और विभाग से कोई जांच के लिए कोई आया था या नहीं? उनके हां कहने और आगे बातचीत होने के क्रम में गढ़वा MLA सत्येन्द्र नाथ तिवारी, जो संभवतः उनकी बातें सुन रहे थे, उन्होंने फोन अपने हाथ में लेकर उन्हें गंदी गंदी गाली देने लगे और काम बंद करने की धमकी भी दी।

auto

संजय चौबे ने लिखा है कि पूर्व में भी MLA सतेन्द्र नाथ तिवारी ने तीसरटेटुका मुखिया पति जगजीवन राम से बात करने के लिए कहा था। जगजीवन राम ने मुझसे मेरे जरिये बनाए जा रहे पेशका से बघेसर स्कूल तक रोड निर्माण कार्य का टेंडर राशि करीब सात करोड़ रूपये का पांच प्रतिशत यानी 35 लाख रूपये बतौर रंगदारी MLA के पास जमा करने को कहा और मेरे मना करने पर सड़क निर्माण काम रोक देने और नहीं रोकने पर बर्बाद करने की धमकी दी थी।

MLA की ओर से काम बंद कराने की धमकी मिलने पर मैं सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया था। जगजीवन राम ने कई बार MLA के नाम पर 35 लाख रूपये का डिमांड किया था। MLA की ओर से पुनः फोन पर धमकी और गाली सुनकर मैं पूरी तरह टूट चुका हूं। मैं तथा मेरे परिवार के सभी सदस्य काफी अपमानित और डरा हुआ महसूस कर रहें हैं और दशहत में जी रहे हैं। इस अपमान और भयादोहन से तंग आकर मेरे दिमाग में कई बार आत्महत्या करने का विचार आ रहा है, क्योंकि इस समय मैं बड़े कर्ज में डूबा हुआ हूं। काम बंद करने के कारण आय पर संकट होने की स्थिति में मेरे पास आत्महत्या के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रहेगा और इस हालत में इसकी पूरी जिम्मेवारी MLA सत्येन्द्र नाथ तिवारी की होगी।

जगजीवन राम ने मुझे यह भी धमकी दी है कि MLA का निर्देश है जिसका भी उनके क्षेत्र में काम चल रहा है उनसे पांच प्रतिशत ले रहे हैं, जो नहीं देगा उसको काम नहीं करने नहीं देंगे और हरिजन एक्ट का केस करा कर काम को जांच कराने के बहाने रोकवा देंगे। उग्रवादी के नाम पर मशीन में आग लगवा कर बर्बाद कर देंगे।

संजय चौबे ने मुखिया पति जगजीवन व MLA सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर उचित धाराओं में FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संजय ने आवेदन के साथ फोन पर दी गई धमकी से संबंधित ऑडियो क्लिप भी पेन ड्राइव में दी है।

इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा कि संजय चौबे जरिये दिए गए आवेदन पर FIR दर्ज कर प्रोपर जांच की जा रही है।

MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि वह मामले में अनभिज्ञ हैं, जिस ऑडियो की बात की जा रही है, उसमें उनकी आवाज ही नहीं है। यह विरोधियों की साजिश है। साजिश के तहत मिमिक्री की गयी है।

इसे भी पढ़ें : सिक्कड़ निकाल रही बच्ची को अचनाक लगा गोली का छर्रा, फिर…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस कैंडिडेट्स को भाजपा से मिल रहा फंड : CM

इसे भी पढ़ें : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस रोज, तैयारी जोरों पर

इसे भी पढ़ें : ACB के शिकंजे में नेतरहाट स्कूल का Administrative Officer… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है : डॉ लंबोदर महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में रोज मा’रे जा रहे पांच लोग : बाबूलाल मरांडी
Next Article राजधानी में दिन दहारे मा’री गो’ली, फिर लूट लिये …

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.