Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 01:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
Headlines

पहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

July 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सावन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Farbisganj : सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से देवघर जल चढ़ाने जाने वाले हजारों शिवभक्तों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 10 जुलाई से 7 अगस्त तक हर गुरुवार को पांच ट्रिप में चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति कटिहार के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की पहल पर मिली है। इस बारे में जानकारी देते हुए सांसद के रेल प्रतिनिधि और इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने बताया कि सांसद ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल और पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल को पत्र भेजकर इस ट्रेन को चलाने की अनुशंसा की थी।

ट्रेन नंबर 05716 कटिहार से दोपहर 2:20 बजे खुलेगी और पूर्णिया (3:00 बजे), अररिया कोर्ट (3:58 बजे), फारबिसगंज (5:05 बजे), नरपतगंज (5:33 बजे) होते हुए सहरसा, खगड़िया, मुंगेर के रास्ते मध्यरात्रि 00:47 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद भागलपुर और बांका होते हुए शुक्रवार सुबह 4:15 बजे देवघर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कसवा, जलालगढ़, अररिया, सिमराहा, प्रतापगंज और राघोपुर में भी किया गया है। ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 5 स्लीपर और 4 सामान्य कोच होंगे। आरक्षण की सुविधा रेलवे की कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर उपलब्ध है।

Advertisement

सावन स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और रेल उपयोगकर्ताओं ने सांसद प्रदीप सिंह का आभार जताया है। आभार प्रकट करने वालों में डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा, विनोद सरावगी, राजा मिश्रा, मदनलाल मंडल, राकेश रौशन, प्रदीप कनौजिया, सुभाष अग्रवाल, मांगीलाल गोलछा, अजातशत्रु अग्रवाल, रमेश सिंह, मूलचंद गोलछा, पवन मिश्रा, पूनम पांडिया, चंदन भगत सहित कई अन्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : चाल धंसने से जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुआवजे का ऐलान

इसे भी पढ़ें : ‘बाबू’ दफ्तर में उड़ा रहे थे सिगरेट के धुएं का छल्ला, CM हेमंत लिया एक्शन… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार में हो रहे SIR के खिलाफ SC पहुंचीं महुआ मोइत्रा, EC के फैसले को दी चुनौती

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुहर्रम सिर्फ मातम नहीं, उसूलों की राह पर चलने की प्रेरणा : डॉ इरफान अंसारी
Next Article लापता नाबालिग को खोजने लगी पुलिस तो हुए बड़े धंधे का खुलासा

Related Posts

Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.