Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 02:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लापता नाबालिग को खोजने लगी पुलिस तो हुए बड़े धंधे का खुलासा
Headlines

लापता नाबालिग को खोजने लगी पुलिस तो हुए बड़े धंधे का खुलासा

July 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाबालिग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में नाबालिग लड़कियों की तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पटना, भोजपुर और सासाराम में सक्रिय था और लड़कियों को मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बेचने का काम करता था। पुलिस की ताजा कार्रवाई में गिरोह की मुख्य आरोपी महिला बिंदा कुंवर को भोजपुर के आरा से गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त थी। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने दो अन्य नाबालिग लड़कियों को भी मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेच दिया था। साथ ही एक लड़की की जबरन शादी भी करवाई थी।

इससे पहले भी पुलिस ने इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यों- उपेंद्र कुमार उर्फ रवि रंजन, अजय कुमार गुप्ता (दोनों रोहतास से), गौरव गोयल, कपिल गुप्ता (श्योपुर, मध्य प्रदेश से) और पूजा (चरपोखरी, भोजपुर से) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब बिंदा कुंवर की गिरफ्तारी के बाद तस्करी रैकेट की कड़ियाँ और भी साफ हो गई हैं।

Advertisement

पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 19 मई को एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान टेक्निकल और मैनुअल जांच से यह सामने आया कि मामला सिर्फ गुमशुदगी का नहीं, बल्कि व्यवस्थित मानव तस्करी का है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह झूठे वादों, प्रेमजाल और आर्थिक लालच में लड़कियों को फंसा कर उन्हें बाहर के राज्यों में बेच देता था। गिरोह का नेटवर्क बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है और राजस्थान व मध्य प्रदेश के दलालों से इनका सीधा संपर्क है। पुलिस ने गिरोह के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर इस नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
Next Article SP का फर्जी ID बना कर रहे थे झोलझाल, पुलिस ने दो को दबोचा

Related Posts

Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.