Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 01:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चंद मिनटों में सॉल्व हो गया चार साल पुराना मसला, फरियादी बोला- थैंक यू DC सर
Headlines

चंद मिनटों में सॉल्व हो गया चार साल पुराना मसला, फरियादी बोला- थैंक यू DC सर

June 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के महज एक फोन कॉल से चार साल पुराना मसला सॉल्व हो गया। एक गरीब फरियादी की जमीन, माफियाओं के पास जाने से बच गया। इस फरियादी का नाम था रामेश्वर कुमार यादव। DC मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में रामेश्वर कुमार यादव पहुंचा था। उसे DC को कांपती आवाज में अपनी दास्ताम सुनायी। रामेश्वर ने बताया कि शहर अंचल के करमटोली में जमीन खरीदी थी, साल 2020 से ही वो म्यूटेशन के लिए भाग-दौड़कर रहा था। इस बीच भू-माफियाओं द्वारा फर्जी डीड बनाकर दूसरे शख्स को जमीन बेचने की कोशिश की जा रही थी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के कानों तक जैसे ही बात पहुंची, उन्होंने सीओ को तुरंत निर्देश दिया और रामेश्वर कुमार यादव की समस्या का समाधान हो गया। इसके बाद रामेश्वर कुमार यादव ने हौले से सिर्फ इतना कहा “थैंक यू डीसी सर, मेरी जमीन का म्यूटेशन हो गया, भू-माफिया का जमीन हड़पने का मंसूबा नाकाम हो गया… आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।‘‘

कांके अंचल में मिलीभगत कर जमीन हड़पने का प्रयास

जनता दरबार में एक बार फिर से कांके अंचल में मिलीभगत कर जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा फौरन मामले की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। आवेदक द्वारा अंचल के मौजा मदनपुर में मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के आधार पर म्यूटेशन कर जमीन हड़पने का प्रयास, मानसिक प्रताड़ना और पूरे परिवार को भयभीत करने से संबंधित शिकायत आवेदन के माध्यम से किया गया था। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एएसओ को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।

शहर अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज, प्रपत्र- ‘क’ गठित करने का निर्देश

रंजीत मोहन ने 31 मार्च 2025 को म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था, निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी दाखिल-खारिज के लिए अग्रेतर कार्रवाई नहीं होने पर वो जनता दरबार पहुंचे। उन्होंने DC मंजूनाथ भजन्त्री को बताया कि कर्मचारी द्वारा फाइल आगे न बढ़ाकर टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। DC ने फौरन कर्मचारी को शो-कॉज करने और एक सप्ताह में म्यूटेशन के लिए अग्रेतर कार्रवाई नहीं करने पर प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया गया।

इसी महीने बेटी की शादी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने का निर्देश

रामवृक्ष उरांव की बेटी की शादी इसी महीने है, वो अर्थिक सहायता के संबंध में जनता दरबार में फरियाद लेकर आये थे। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा तत्काल जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को फोन पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार पदाधिकारियों को बुलाकर ली अद्यतन जानकारी
जनता दरबार में सड़क दुर्घटना में मृतक के पिता प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन लेकर पहुंचे थे। पूरे मामले और दस्तावेज की जानकारी लेते हुए डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने DTO को जनता दरबार में बुलाकर मुआवजा भुगतान के लिए अग्रेतर कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ग्राम प्रधान संघ, अनगड़ा के सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान के विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया गया। इनमें ग्राम प्रधानों को विगत एक वर्ष से राशि भुगतान न होने के मामले से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कोषागार पदाधिकारी को जनता दरबार में बुलाकर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली, टीओ द्वारा बताया गया कि आईएफएससी कोड गलत होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था, उन्होंने सुधार कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जनता दरबार में नशे के खिलाफ लोगों का जागरुक करते रहे DC मंजूनाथ भजन्त्री
जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक करते रहे। उन्होंने कहा कि अपने आस पास नशा का कारोबार न होने दें, मादक पदार्थो की खरीद-बिक्री होने की जानकारी अबुआ साथी पर दें। महिला आवेदकों से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंईयां सम्मान योजना मिलने की भी जानकारी ली।
लगातार जनता दरबार में आनेवाले लोगों की बढ़ रही है संख्या
DC मंजूनाथ भजन्त्री की जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर आनेवाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 16 जून को आयोजित जनता दरबार में जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही। जनता दरबार में राजस्व, पेंशन, प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण, भूमि पर अवैध कब्जा एवं बिक्री आदि से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने के निर्देश दिये गये।
इसे भी पढ़ें : अपराधियों की काली कमाई जब्त कर पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सरकार : DGP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपराधियों की काली कमाई जब्त कर पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सरकार : DGP
Next Article राशिफल @ 17 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.