Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुमला से हजारीबाग तक ACB की विनय सिंह पर नकेल… जानें
Headlines

गुमला से हजारीबाग तक ACB की विनय सिंह पर नकेल… जानें

September 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ACB
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर आज यानी सोमवार को भी रेड मारी गयी। ACB की टीम ने गुमला के लोहरदगा रोड पर महिंद्रा नेक्सजेन शोरूमपर रेड मारी। चार अधिकारियों और लगभग 15 पुलिस जवानों की ACB टीम ने शोरूम के दरवाजे पर दस्तक दी। एकाएक दाखिल हुई टीम ने जैसे ही दस्तावेज, कंप्यूटर और रजिस्टर खंगालने शुरू किए, कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने शोरूम के हर छोटे-बड़े आय-व्यय, वित्तीय लेन-देन और रजिस्टर की गहन जांच की। हर सवाल, हर रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला जा रहा था। कर्मचारियों की आंखों में डर और सहमट स्पष्ट दिख रही थी।

छुपे हुए रहस्य का खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से शोरूम में वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें ACB तक पहुंच रही थीं। रविवार को रांची के शोरूम पर हुई छापेमारी में 198 फाइलें, 27 CPU, एक लैपटॉप, चार जमीन से जुड़ी डीड और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। यह सबूत ACB के लिए बड़े रहस्य का खुलासा करने वाले साबित हो सकते हैं।

हजारीबाग का शोरूम भी सील

सोमवार सुबह 7:30 बजे, एसीबी ने हजारीबाग स्थित नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम को सील कर दिया। यह शोरूम कारोबारी विनय कुमार चौबे के करीबी, विनय कुमार सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई उसी श्रृंखला की कड़ी है, जो पूरे झारखंड में वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की जांच के लिए शुरू की गई थी।

शहरों में बढ़ी हलचल

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने गुमला, रांची और हजारीबाग के कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह का खुला ऐलान- इन तीन शहरों में चलवाई गो’लियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBSE 10th और 12th प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी खबर… जानें
Next Article खुलासा : विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का म’र्डर से पहले हुआ था रे’प

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.