Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 12:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल से 31 दिसंबर तक पटना की सड़कों पर होगा बुलडोजर एक्शन… जानें
Headlines

कल से 31 दिसंबर तक पटना की सड़कों पर होगा बुलडोजर एक्शन… जानें

November 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधाने और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने दिसंबर महीने का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरे शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कुल 9 विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह आदेश पटना प्रमंडल आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर के निर्देश पर डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने संयुक्त रूप से जारी किया है। अभियान में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।

ठेला कारोबारियों के लिए नया समय निर्धारित

अभियान के तहत फल और सब्जी बेचने वालों के लिए समय तय किया गया है :

  • सुबह का समय : 5:00 बजे से 8:00 बजे तक
  • रात का समय : 8:00 बजे से 10:00 बजे तक (निर्धारित स्थानों पर ही)

इन समय सीमाओं का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अवैध दुकान और पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई

  • सड़क पर अवैध दुकान लगाने वालों को हटाया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
  • सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए वाहन एमवी एक्ट के तहत जप्त किए जाएंगे।
  • गंभीर उल्लंघन की स्थिति में वाहन चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

कई प्रमुख इलाकों में बड़े स्तर पर कार्रवाई

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस शहर के प्रमुख इलाकों में संयुक्त अभियान चलाएंगे। इसमें निम्न स्थान शामिल हैं गांधी मैदान क्षेत्र, जीपीओ, पटना गोलंबर, बोरिंग रोड, राजापुर सब्जी मंडी, कंकड़बाग कॉलोनी, चिरैयाटाल पुल, करबिगहिया। इसके अलावा, हथुआ मार्केट, बैरिया बस स्टैंड, पहाड़ी, जीरो माइल, मेट्रो स्टेशन, प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारा क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जाएगा।

प्रशासन का सख्त रुख

प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा। लक्ष्य सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना भी है।

शहरवासियों से अपील

लोगों से अनुरोध किया गया है कि सड़क पर अवैध दुकान, ठेला या वाहन पार्किंग न करें। प्रशासन द्वारा तय नियमों और समय का पालन करें। इससे न केवल चालान से बचा जा सकेगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की पेंटर बनी पटना की बहू, हिंदू रीति से रचाई शादी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑस्ट्रेलिया की पेंटर बनी पटना की बहू, हिंदू रीति से रचाई शादी
Next Article जनता की फरियाद सुनने पहुंचे सीएम, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

Related Posts

Headlines

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026
Headlines

अलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

November 4, 2026
Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026

अलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

November 4, 2026

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.