अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा में सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के कई मंत्री और झामुमो के स्टार प्रचारक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए सोमेश सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील जनता से की।
सोमेश सोरेन पहली बार लड़ रहे चुनाव
घाटशिला सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके जाने के बाद उपचुनाव की घोषणा हुई और अब इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमेश सोरेन इस बार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
बाबूलाल सोरेन से होगा मुख्य मुकाबला
इस उपचुनाव में सोमेश सोरेन का मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं। यह चुनाव दोनों राजनीतिक परिवारों की विरासत और लोकप्रियता की जंग के रूप में देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : पलामू में 6 करोड़ का बैंक घोटाला, संदेही मैनेजर बिहार से गिरफ्तार, SDPO क्या बोले… देखें

