Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 10:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “पैसा दे दो”… और फिर मा’र दी गोली, क्या बता गयीं एसपी निधि… देखें
Headlines

“पैसा दे दो”… और फिर मा’र दी गोली, क्या बता गयीं एसपी निधि… देखें

February 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के महेशपुर में 16 फरवरी की रात बाजार धीरे-धीरे सिमट रहा था, दुकानों के शटर गिरने लगे थे। लेकिन महेशपुर सिनेमा हॉल के सामने Fusion Micro Finance के पास कुछ ही मिनटों में ऐसा मंजर बना, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बोलेरो में सवार अरुण कुमार रोज की तरह अपना काम खत्म कर लौट रहे थे। उनके पास कंपनी की कलेक्शन के करीब तीन लाख रुपये थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कोई उन पर नजर रखे हुए है।

“पैसा दे दो”… और फिर मार दी गोली

रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो उचक्के अचानक सामने आ खड़े हुए। पिस्टल तानते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अरुण ने हिम्मत दिखाते हुए प्रतिरोध किया। बस, यही बात बदमाशों को नागवार गुजरी। अगले ही पल गोली चली। चीखते हुए लहूलुहान अरुण वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग पहले तो सहम गए, फिर किसी ने हिम्मत जुटाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिवार को खबर मिली तो घर में मातम जैसा माहौल हो गया। पत्नी की आंखों में डर था, बच्चों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है।

अस्पताल के बिस्तर पर जूझता अरुण

अस्पताल में अरुण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। परिवार वाले बाहर बैठकर हर आती-जाती खबर पर नजर गड़ाए थे। इधर पुलिस के लिए यह सिर्फ एक केस नहीं था, बल्कि इलाके में बढ़ते अपराध के खिलाफ एक चुनौती थी।

24 घंटे की दौड़

महेशपुर थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज हुआ। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई। रात भर छापेमारी चली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। उधर पुलिस को खबर मिली कि दो युवक संदिग्ध हालत में अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। शक गहराया। पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ शुरू हुई। पहले दोनों टालमटोल करते रहे, लेकिन सख्ती के बाद टूट गए। लूट और फायरिंग की पूरी कहानी सामने आ गई।

हथियार और कैश बरामद

उनकी निशानदेही पर 9 एमएम पिस्टल, 2 लाख 68 हजार 480 रुपये कैश, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोरंजन कुमार, थाना सोनारायठाड़ी जिला देवघर और लालु यादव, थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह के रूप में हुई। दोनों की उम्र महज 19 और 20 साल है।

जल्द माल बनाने की चाह में दिया वारदात को अंजाम

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों जल्द और आसान राह से पैसा बनाना चाहते थे। इसी लालच में इस वारदात को अंजाम देने निकले थे। लेकिन यह नहीं सोचा कि एक गोली किसी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती है। आज वे सलाखों के पीछे हैं। परिवार वाले सदमे में हैं।

डर से भरोसे तक

इस घटना ने महेशपुर के लोगों को हिला दिया था। लेकिन 24 घंटे के भीतर खुलासे ने थोड़ी राहत जरूर दी। एसपी निधि का कहना है कि अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अरुण अभी भी इलाजरत हैं। सुनें क्या बोलीं एसपी निधि द्विवेदी…

पाकुड़ के महेशपुर में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से तीन लाख रुपये की लूट के दौरान गोली मारने की घटना का खुलासा। 24 घंटे के भीतर दो युवक गिरफ्तार। पिस्टल, कैश और बाइक बरामद। एसपी निधि द्विवेदी क्या बता गयीं… देखें#pakurnews #newssamvad #jharkhandnews pic.twitter.com/iKnR29e9nJ

— News Samvad (@newssamvaad) February 18, 2026

इसे भी पढ़ें : 15 मिनट में ज्वेलर्स की दुनिया हिलाने वाले चार धराये, SP खोल गये पूरा राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article15 मिनट में ज्वेलर्स की दुनिया हिलाने वाले चार धराये, SP खोल गये पूरा राज… देखें वीडियो
Next Article भारत को टेक सुपरपावर बनाने की तैयारी में गूगल… जानें कैसे

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.