Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री संजय प्रसाद यादव
Headlines

बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री संजय प्रसाद यादव

July 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
संजय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : श्रम नियोजन और कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव का दावा है कि जिस तरह झारखंड में जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है उसी तरह बिहार में भी भाजपा की साजिश को नकारते हुए जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। मंत्री ने यह बात बुधवार को अदालत में पेश होने के बाद कही। वे 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान गोड्डा के पथरगामा थाना में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के केस पेश होने के लिए एपी एमएलए कोर्ट आए थे। अभी यह केस बयान पर चल रहा है। कोर्ट परिसर के बाहर मंत्री ने कहा कि बिहार में जब – जब चुनाव आता है तो भाजपा को बांग्लादेशी घुसपैठ याद आता है। इसलिए मतदाता सूची पर काम चल रहा है।

पत्रकाराें के एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि आप जहां रह रहे है उसके अगल – बगल बांग्लादेशी है क्या। हम भी यहां रह रहे है, मेरे अगल बगल कौन है , वह मुझे पता है। गोड्डा के राजद विधायक ने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं होता। राज्य के हित और यहां के नौजवानों के विषय में ये लोग नहीं सोचते और नही महिलाओं और बच्चों के विषय में सोचते है। जब चुनाव आएगा तो सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठ, मंदिर-मस्जिद और हिंदुस्तान-पाकिस्तान का ही मुद्दा उठा देते हैं। इस बार इन लोगों का कुछ चलनेवाला नहीं है। उन्हाेंने कहा कि जिस तरह झारखंड के लोगों ने विधानसभा चुनाव बड़ा जनाधार दिया, उन्होंने न बांग्लादेशी घुसपैठ नही हिंदू मुस्लिम का सवाल उठाया। हिंदुस्तान की यही खूबसूरती है कि यहां सभी धर्म-सम्प्रदाय के लोग मिल जुलकर रहते है। बदबू फैलाने वालों को जिस तरह से झारखंड के लोगों ने जवाब दिया, उसी तरह बिहार की जनता भी इस बार जवाब देगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

auto

झामुमो के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

राजद नेता संजय प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ किसी तरह का कोई संशय नहीं है, हम सब भाई हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव सभी मिलजुलकर लड़ेंगे।

आचार संहिता उल्लंघन मामले में उद्योग मंत्री संजय यादव की कोर्ट में हुई पेशी

आदर्श आचार संहिता मामले में उद्योग मंत्री मंत्री संजय यादव की एमपी -एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। पेशी एमपी-एमएलए विशेष अदालत सह एसडीजेएम मोहित कुमार चौधरी के अदालत में हुई। पेशी विधानसभा चुनाव 2014 में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में हुई। केस जजमेंट पर है। अगली तिथि 17 जून को निर्धारित है। मामला गोड्डा जिला के पथरगामा थाना में वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान अचार संहिता उलंघन से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें : उद्योग में नयी इबारत लिखेगा बिहार, इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 17 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article CBI के शिकंजे में यूनियन बैंक का मैनेजर और एक कर्मचारी… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.