Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा: ब्रजेश पाठक
Headlines

सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा: ब्रजेश पाठक

June 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा था। 47 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा थोपा गया। आपातकाल देश के प्रजातंत्र पर किया गया सबसे बड़ा और कायराना हमला था। आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर लोकतंत्र के काला अध्याय: आपातकाल (काला दिवस) विषयक संगोष्ठी में आपातकाल के विरोध में आवाज उठाने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं। अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया। अदालतों और प्रेस पर भी सेंसरशिप लगा दी गई। इसके बावजूद लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिर्फ विरोध किया बल्कि तानाशाही सरकार को सबक भी सिखाया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना में लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है।

auto

सम्मान समारोह में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों व आमजन को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से गांधी परिवार के हितों को पार्टी और देशहित से ऊपर रखा गया। देश में आपातकाल लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा रहा। यह अलोकतांत्रिक निर्णय जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों भारत दीक्षित, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र तिवारी, गणेश चन्द्र राय, राज किशोर शर्मा, संतोष कुमार बाजपेयी, सुरेश कुमार इजीरानी, राकेश स्वरूप निगम, जयदेव याहूजा, अजीत कुमार सिंह, हरी श्याम रस्तोगी, केदार नाथ श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, मधुकर मिश्रा, सुरेश चतुर्वेदी, राम तीर्थ वर्मा, सत्य प्रकाश जैन, देवीदीन पाल, वेद प्रकाश, रामचन्द्र, दिनेश प्रताप सिंह, डा. अशोक बाजपेयी, भगवान दास, रामधनी विश्वकर्मा, विश्राम सागर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, भारत दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोकतंत्र सेनानियों ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश में बस यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Next Article ‘शकुनियों’ ने सत्य के विरुद्ध ‘लाक्षागृह’ सजाया लेकिन ‘सत्य’ की हुई जीत: योगी

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.