Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10 वर्ष बाद मिली हरी झंडी,पलामू में जाने कितने सड़कों का होगा नवनिर्माण
Headlines

10 वर्ष बाद मिली हरी झंडी,पलामू में जाने कितने सड़कों का होगा नवनिर्माण

December 27, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़कों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Palamu :   पलामू में भ्रष्टाचार के कारण जांच से एक दशक से लंबित पड़ी 11 सड़कों के पुर्ननिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ACB के पुलिस DIG ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उपसचिव शंकर एक्का को 26 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी 11 सड़कों की जांच पूरी हो जाने के संबंध में जानकारी दी है। यह भी कहा है कि उक्त सड़क पर मरम्मत एवं नव निर्माण का कार्य किया जा सकता है। ACB को कोई आपति नहीं है। इस मामले में शुक्रवार को मेदिनीनगर में मीडिया को जानकारी देते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र की पांच समेत कुल 11 सड़कों के निर्माण पर एसीबी ने जांच करके एनओसी दे दी है। ऐसे में इन पर दोबारा निर्माण कार्य अब शुरू हो जायेगा। एसीबी से जांच पूरी कराकर एनओसी दिलाने में पलामू के सांसद वीडी राम और उनका प्रयास रहा। इन सड़कों के निर्माण शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परिवहन में काफी सहुलियत होगी। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन बेहतर हो पायेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सभी सड़क के निर्माण कार्य में वर्ष 2014 में लागत से अधिक भुगतान किया गया था, जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई थी। 10 वर्षों तक निर्माण कार्य पर रोक लगने के कारण सड़कें बिल्कुल जर्जर हो गयी थी। इस संबंध में झारखंड राज्य ग्रामीण पथ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता सिंगराय टूटी ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को गत आठ जून को पत्र लिखकर सभी पथों के पुर्ननिर्माण के लिए एनओसी निर्गत करने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से पलामू जिले की कुल 11 सड़कों के निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाये जाने पर वर्ष 2013-14 में ग्रामीण विकास विभाग ने एफआइआर करवाई थी। इसमें हुए घोटाले की जांच एसीबी से करायी जा रही थी। एक दशक से जांच होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था।

लोकसभा चुनाव के समय पाटन प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर काफी हंगामा किया था और सांसद और विधायक को रोके रखा था। मामले में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के जरिये 10 दिसंबर को राज्य की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सड़कों के निर्माण में हुई गड़बड़ी-अनियमितता के कारण निर्माण कार्य नहीं होने और वर्तमान में जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया था। एसीबी जांच पूरी कराकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया था।

वित्त मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यपालक अभियंता रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश अपने अधिनस्थ अभियंताओं को दिया है। 31 दिसंबर तक पुर्नरक्षित प्राक्कलन तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द इस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा।

इन सड़कों की रहो रही थी जांच

गोदरमा से नवगढ़, ब्रहमोरिया से नवडीहा भुड़वा, पीडब्लूडी पथ से पाटन-पड़वा सड़क, कांकेकला से सूठा, बरांव से ओडनार, रामगढ से दीनाबार भाया काचन, मायापुर से नावाडीह, बिरजा से जमडीहा भाया जोगा, सरइडीह से डगरा, मुख्य पथ से गम्हरियाडीह, मुख्य पथ से कउवल शामिल है।

इसे भी पढ़ें : सिक्कड़ निकाल रही बच्ची को अचनाक लगा गोली का छर्रा, फिर…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस कैंडिडेट्स को भाजपा से मिल रहा फंड : CM

इसे भी पढ़ें : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस रोज, तैयारी जोरों पर

इसे भी पढ़ें : ACB के शिकंजे में नेतरहाट स्कूल का Administrative Officer… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है : डॉ लंबोदर महतो

इसे भी पढ़ें : चॉकलेट दिलाने के बहाने 9 साल की मासूम को ले गया घर, फिर…

इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों का बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, कब और क्यों… जानें

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद के हथियार से होने वाला था रांची में कांड, गिरफ्तार शख्स ने खोला राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य में एक जनवरी तक सभी राजकीय समारोह पर रोक
Next Article सात और नौ साल की उम्र में भी आ सकते हैं पीरियड्स… जानें कारण

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.