Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दारूबाजी में लफड़ा, फिर मारा गया गन्सु ओड़ेया
Headlines

दारूबाजी में लफड़ा, फिर मारा गया गन्सु ओड़ेया

February 21, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गन्सु ओड़ेया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Khunti : गन्सु ओड़ेया मर्डर केस का खूंटी की मुरहू पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में दो संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया गया है। इनके नाम नंदू लोहरा उर्फ बुधु लोहरा (22) और पांडेया पूर्ति उर्फ लाको (25) बताया गया। दोनों खूंटी के सायको थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। उनकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, खून लगा मफलर और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने मीडिया के सामने किया। डीएसपी ने बताया कि बीते पांच फरवरी को गन्सु ओड़ेया की नृशंस हत्या कर दी गई थी। तीन लोग उसके घर में घुस गये थे। पहले उसे लाठी-डंडे से खूब पीटा गया। इसके बाद कुल्हाड़ी के वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। खून से लथपथ गन्सु ओड़ेया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हमलावरों में से एक शख्स के हाथ की तीन उंगलियां कट कर अलग हो गई। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। गन्सु को मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

इस कांड को खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने काफी गंभीरता से लिया। तेज तर्रार अफसर माने जाने वाले मुरहू के थानेदार मो. इकबाल हुसैन की देखरेख में SIT गठित की गई। गठित टीम को जल्द से जल्द कातिलों को दबोचने का टास्क दिया गया। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई। तफ्तीश के दरम्यान थानेदार मो. इकबाल हुसैन को एक क्लू मिला और पुलिस ने नन्दू लोहरा एवं पांडेया पूर्ति को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि दारू पीने के दरम्यान इनके बीच लफड़ा हो गया था। जिसके बाद सभी ने मिलकर गन्सु ओड़ेया का काम तमाम कर दिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ सायको थाना में हत्या का मामला दर्ज है। यह मामला 27 जुलाई 2021 को दर्ज किया गया था। हमलावरों को दबोचने में मुरहू थानेदार मो. इकबाल हुसैन, एसआई दिगम्बर पांडेय, विक्की ठाकुर और लक्ष्मण चौधरी की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक बार फिर होगी…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक बार फिर होगी बारिश, कब-कब और कहां-कहां… जानें
Next Article ACB के शिकंजे में घूसखोर ASI

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.