Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैवानियत! दुष्कर्म का विरोध करने पर लड़की को जला दिया
Headlines

हैवानियत! दुष्कर्म का विरोध करने पर लड़की को जला दिया

October 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हैदराबाद। तेलंगाना में बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक 13 वर्षीय लड़की को उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर जला दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बताया कि बुरी तरह जल जाने के कारण पीड़िता का खम्मम जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जिंदगी के लिए लड़ रही है.

पुलिस ने कहा कि घटना 18 सितंबर की है लेकिन मामला सोमवार को उस समय सामने आया, जब उन्हे एक निजी अस्पताल में जलने का इलाज कराने वाली लड़की के बारे में सूचना मिली.

पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया जिसका उसने विरोध किया था. इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे अस्पताल में किसने पहुंचाया? पुलिस ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सोमवार तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है. आरोपी पर बलात्कार और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि निजी अस्पताल ने भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिया चक्रवर्ती को मिली बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत
Next Article नौकरी दिलाने के नाम पर तमिलनाडु जा रही 31 लड़कियों को किया गया बरामद

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.