Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘मंईयां’ में झोलझाल का सनसनीखेज खुलासा कर गयीं बोकारो DC विजया जाधव
Headlines

‘मंईयां’ में झोलझाल का सनसनीखेज खुलासा कर गयीं बोकारो DC विजया जाधव

January 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। योजना का लाभ पाने के वास्ते लोग कई तरह के झोलझाल कर रहे हैं। एक ही बैंक खाते का नंबर दर्ज कर अलग-अलग नाम से 95 बार आवेदन किया गया है। इस बात का खुलासा आज बोकारो DC विजया जाधव ने किया है। DC विजया जाधव के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन के क्रम में एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज कर अलग–अलग नाम से अलग–अलग प्रखंडों से कुल 95 बार आवेदन किया गया है। जिसमें चास प्रखंड–चास नगर निगम क्षेत्र से कुल 67 बार एवं गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन किया गया है। जांच क्रम में यह पता चला है कि इंडसइंड बैंक में ही ऐसे ज्यादातर बैंक खाता खुला है। यह सभी आवेदन पलामू जिले के डालटनगंज के मेदिनीनगर स्थित CSC VLE सुमीत कुमार के आइडी सं. 542316220013 से किया गया है।

सत्यापन क्रम में यह खुलासा हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253387047 के अकाउंट होल्डर का नाम यूसुफ है। इसका पता- पतागोड़ा, बड़ाखांती, उत्तरदिनाजपुर, पश्चिम बंगाल दर्ज है। इस खाता का इस्तेमाल कुल 95 बार अलग-अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड का संख्या भी फर्जी अंकित है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच के क्रम में इसकी पुष्टी की है। वहीं, सभी नामों के उप नाम में किस्कू, हांसदा और मुर्मू शब्द जोड़ा गया है। 21 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है। DC विजया जाधव ने खाता धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

auto

स्वीकृति के क्रम में कई आवेदनों को बीडीओ/सीओ स्तर से स्वीकृत भी किया गया है। लेकिन, डीसी के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा द्वारा एक से ज्यादा बार इंट्री एक ही खाता का संविक्षा के बाद राशि ट्रांसफर करने की स्वीकृति पर रोक लगाएं जाने के कारण राशि का हस्तांतरण खातों में नहीं किया गया ।

उधर, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) सत्यापन क्रम में जिले में ऐसे कुल 11 हजार 200 डुप्लीकेट आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का पुनः एक बार आंगनबाड़ी कर्मियों से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसके बाद संबंधितों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : शानदार एनका’उंटर के बाद जांबाजों की पीठ थपथपा गये DGP, क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंगना ने की मोनालिसा की तारीफ दीपिका-बिपाशा का भी किया जिक्र।
Next Article बिहार की ‘भाभी जी’ के और चार ‘देवर’ रांची में धराये… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.