Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी को का’ट डाला गंडासा से, फिर दोनों बच्चों को…
Headlines

पत्नी को का’ट डाला गंडासा से, फिर दोनों बच्चों को…

April 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पत्नी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Rohtas : रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया तांतो टोला में आज घरेलू विवाद में पति ने चारा काटने वाले गंडासा से कई जगह वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित पति अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका उक्त गांव निवासी विकास कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी। बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विकास कुमार ने गुस्से में आकर घर में रखे गंडासे से कई वार कर पत्नी की हत्या कर डाली। सूचना पर विक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय, इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ सुबोध कुमार, पीएसआइ रूपम कुमारी, डायल 112 व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

सुनीता की शादी 2018 में विकास से हुई थी व दोनों की दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी बेटी पांच वर्षीय शिवानी कुमारी व छोटी आठ माह की संतोषी कुमारी के अलावा एक चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार भी है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास की जबसे शादी हुई है, तब से अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था।

Advertisement Advertisement

सुनीता अपनी माता पिता की इकलौती पुत्री थी, जिसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में है। हत्या करने के बाद आरोपी बेटी शिवानी व बेटा शिवम को लेकर फरार हो गया है। घटना के समय छोटी पुत्री आठ माह की संतोषी मां की गोद में बैठ कर दूध पी रही थी। खून से लथपथ छोटी को ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने मां के शव से अलग किया। घटना के समय पति पत्नी और बच्चे ही घर में थे।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से हत्या में उपयोग किया गड़ासा जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुनीता के स्वजन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : स्कूल जा रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते ने किया हमला, एक की गयी जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिना लिखित परिक्षा के पा सकते हैं 65 हजार की नौकरी, कहां है वैकेंसी… जानें
Next Article मास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.