Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में कनवर्ट कर करता था बड़ा खेला, धराया
Headlines

इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में कनवर्ट कर करता था बड़ा खेला, धराया

July 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फ्रॉड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bhojpur (Bihar) : बिहार में सिम बॉक्स से जुड़े साइबर फ्रॉड का एक और मामला सामने आया है। इस बार भोजपुर जिले के नारायणपुर गांव में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी कर चार सिम बॉक्स उपकरण बरामद किए हैं। मामले में मुकेश कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

SIT ने की कार्रवाई, इंटरनेशनल कॉल से जुड़ा था नेटवर्क

बुधवार देर शाम EOU डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की गई इस छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद शुक्रवार को भी कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई। इस मामले से जुड़े कई अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

सुपौल कनेक्शन से मिला भोजपुर लिंक

इससे पहले सुपौल जिले में तीन सिम बॉक्स के साथ एक साइबर अपराधी हर्षित को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पूछताछ में भोजपुर से लिंक मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

कैसे होता था फ्रॉड?

जांच में सामने आया कि सिम बॉक्स के जरिए एक समानांतर कॉल एक्सचेंज का संचालन किया जा रहा था। कंबोडिया, थाईलैंड जैसे देशों से आने वाली इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में बदल दिया जाता था। इसका इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर ठगी और अन्य साइबर अपराध करने के लिए किया जाता था। रोजाना हजारों की संख्या में फर्जी कॉल किए जा रहे थे। यह नेटवर्क केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय को भी राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था।

आधार डेटा का दुरुपयोग

पूरी जांच में यह भी सामने आया है कि टेलीकॉम कंपनियों के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर की मिलीभगत से आम लोगों के आधार और बॉयोमेट्रिक डाटा का गलत उपयोग किया गया। फर्जी तरीके से सैकड़ों सिम कार्ड लिए गए और इनका इस्तेमाल सिम बॉक्स में किया गया।

CSC और सिम डिस्ट्रीब्यूटर भी रडार पर

जांच में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के संचालक, सिम डिस्ट्रीब्यूटर और अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। कई और जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी जारी है।

राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत

अब तक की जांच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में फैला हुआ है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कई मामलों में इस गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आगे चलकर और कई गैंग और आरोपी इस नेटवर्क से जुड़ सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने आधार और बॉयोमेट्रिक डाटा की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।

Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स में मेधावी छात्रों को नवाजा, क्या बोलीं… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में माइनिंग टूरिज्म सर्किट की शुरुआत, JTDC और CCL की संयुक्त पहल
Next Article CEO दफ्तर में पोस्टेड जितेंद्र सिंह हुए रिटायर, कुमार ने दी शुभकामनाएं

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.