Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला को लूटकर नशा के पीछे उड़ा रहा था माल, पुलिस ने दबोचा
Headlines

महिला को लूटकर नशा के पीछे उड़ा रहा था माल, पुलिस ने दबोचा

July 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मूसलाधार बारिश में खुद को बचाने की कोशिश करते हुए रास्ते पर पैदल चर रही एक महिला का पर्स छीनकर भागने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस लड़के का नाम यश बताया गया। करीब 19 साल का यश चुटिया थाना क्षेत्र के न्यू अंबेदकर नगर भटठी टोली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने महिला से छीने गये रुपयों में से 40850/- रूपये, छीना हुआ मोबाइल और घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा जब्त किया है। इस बात की जानकारी आज यानी सोमवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने की।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 16 जून को दिन के करीब साढ़े 11 बजे संगीता कुमारी नाम की महिला बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। उसका घर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के घुमसा टोली के गणपत नगर में है। पति का नाम रतन कुमार महतो है। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंची, एक लड़क उसके हाथों से उसका पर्स झपटकर भाग निकला। वह लड़का तेज रफ्तार में पैदल ही भाग निकला। महिला के पर्स में पचास हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य कुछ सामान थे। तेज बारिश होने के चलते संगीता उस उच्चके का चेहरा ठीक से नहीं देख सकी। उसने लोअर बाजार थाना में शिकायत दर्ज करायी। SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और टेक्निकल सेल की मदद ली। तफ्तीश के दरम्यान पुलिस संदेही गुनहगार यश तक पहुंच गयी और उसे धर दबोचा। उसके पास से 40850/- रूपये और अन्य सामान बरामद किये गये। दस हजार रुपये कहां खर्च किया? यह पूछने पर उच्चके ने बताया कि नशा में उड़ा दिया।

auto

उसे पकड़ने में लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद कुमार, एसआई सुधीर बाड़ा, दीपक किशोर तिवारी, एएसआई श्याम जी शर्मा और भीम सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया यह संदेश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया यह संदेश
Next Article “…तो दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे मस्क”

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.