Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 02:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमा मालिनी, रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव स्टारर ‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर जारी
Headlines

हेमा मालिनी, रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव स्टारर ‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर जारी

December 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लंबे समय बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ का पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘शिमला मिर्ची’ में हेमा मालिनी, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह हैं। कई प्रतिष्ठित फिल्मों के निर्देशक रमेश सिप्पी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुति ‘शिमला मिर्ची’ 3 जनवरी रिलीज होगी।’

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे मां (हेमा मालिनी) और उसकी बेटी (रकुल प्रीत सिंह) को एक ही आदमी (राजकुमार राव) से प्यार हो जाता है। फिल्म में राजकुमार को अवि के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार से होती है, जो एक लड़की को ‘आई लव यू’ कहने की कोशिश करता है, लेकिन वह हकलाना शुरू कर देता है। क्योंकि वह ऐसा करने से बहुत डरता है। वह रकुल प्रीत के लिए अपने प्यार को कबूल करने की कोशिश करता है, लेकिन विफल रहता है और उसे एक पत्र लिखने का फैसला करता है। यहीं से कहानी में एक मोड़ आता है। रकुल की मां हेमा मालिनी को पत्र प्राप्त होता है और उसे राजकुमार से प्यार हो जाता है, यह सोचकर कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद के दृश्य प्रफुल्लित करने वाले हैं कि कैसे गलतफहमी राजकुमार राव, हेमा मालिनी और रकुल प्रीत सिंह के जीवन को प्रभावित करती है। फिल्म की शूटिंग पांच साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन अब फिल्म रिलीज हो रही है।
‘शिमला मिर्ची’ दो दशक के बाद रमेश सिप्पी की पहली फिल्म होगी। क्योंकि निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी रिलीज 1995 में फिल्म ‘जमाना दीवाना’ थी। ‘शिमला मिर्ची’ में हेमा मालिनी, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह के अलावा किरण जुनेजा सिप्पी, शक्ति कपूर और कंवलजीत सिंह भी होंगे। फिल्म 3 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पार्टी के प्राइमरी में भारी बहुमत से जीते
Next Article टाटा मुम्बई मैराथन 2020 की इंटरनेशनल इवेंट एम्बेसेडर बनीं शेनॉन मिलर

Related Posts

Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Headlines

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.