Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 4,385 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 4,385 पदों पर Vacancy

August 9, 2026No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में निकली कई भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अगले सप्ताह खत्म हो रही है। इनमें बैंकिंग, पुलिस, रेलवे, कोयला, शिक्षा, आंगनवाड़ी और अप्रेंटिस से जुड़े पद शामिल हैं। इन भर्तियों में पंजाब नेशनल बैंक, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी, सेंट्रल रेलवे, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और UPSC की भर्तियां प्रमुख हैं। कुल मिलाकर इन भर्तियों के जरिए 4,385 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। कुछ भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया 9 और 10 अगस्त को ही समाप्त हो रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर देना चाहिए।

PNB में LBO के 545 पद, 9 अगस्त तक मौका

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के तहत लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO के 545 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2026 है। इसलिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन करने का आखिरी मौका है।

बिहार पुलिस में SI के 150 पद

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य के गृह विभाग के पुलिस शाखा के तहत सब इंस्पेक्टर यानी SI के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 9 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा और इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET होगी। पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है।

WCL में 444 पद, डिप्लोमा वालों के लिए मौका

कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-1 कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन ट्रेनी के 444 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में माइनिंग इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 47,330 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए यह सरकारी क्षेत्र की नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

यूनियन बैंक में 395 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। स्नातक, BE, BTech, MCA, MTech, MBA और LLB जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार करीब 21 लाख से 47 लाख रुपये तक सालाना CTC मिल सकता है।

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 163 पद

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और ग्रेड-III के 163 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 12वीं में कला, विज्ञान या वाणिज्य वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये प्रतिमाह तक का नियमित वेतनमान मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 है।

उन्नाव में आंगनवाड़ी के 336 पद

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 336 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी उसी ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां के पद के लिए वह आवेदन कर रही है।आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2026 है। सेंट्रल रेलवे में स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा से 12 पद सेंट्रल रेलवे में वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित वेतन स्तर के न्यूनतम मूल वेतन के साथ रेलवे के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 है।IOCL में 1,450 अप्रेंटिस पद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 1,450 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। BE, BTech, MBA, CA, LLB और MCA जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IISER मोहाली में लाइब्रेरी प्रोफेशनल ट्रेनी की भर्ती

आईआईएसईआर मोहाली में लाइब्रेरी प्रोफेशनल ट्रेनी के पदों पर भर्ती चल रही है। योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पहले साल 18,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे साल 20,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड या वेतन दिया जाएगा।

UPSC में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पद

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 है। उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री और B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पद के अनुसार वेतन 1.08 लाख रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये प्रतिमाह तक बताया गया है।

सेंट्रल रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से 59 पद

सेंट्रल रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।उम्मीदवारों का चयन ट्रायल, खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आखिरी तारीख से पहले जरूर जांच लें

इन भर्तियों में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया में भर्ती के अनुसार अंतर हो सकता है। खासकर PNB और बिहार पुलिस की भर्ती के लिए 9 अगस्त, जबकि WCL, यूनियन बैंक और राजस्थान हाईकोर्ट की भर्ती के लिए 10 अगस्त आखिरी तारीख है। इसलिए इन भर्तियों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन में देरी नहीं करनी चाहिए।

एक नजर में जरूरी तारीखें

भर्तीपदआवेदन की अंतिम तारीख
PNB LBO5459 अगस्त 2026
बिहार पुलिस SI1509 अगस्त 2026
WCL44410 अगस्त 2026
यूनियन बैंक SO39510 अगस्त 2026
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर16310 अगस्त 2026
यूपी आंगनवाड़ी, उन्नाव33611 अगस्त 2026
सेंट्रल रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स1212 अगस्त 2026
IOCL अप्रेंटिस1,45012 अगस्त 2026
IISER मोहालीलाइब्रेरी प्रोफेशनल ट्रेनी13 अगस्त 2026
UPSC प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल82814 अगस्त 2026
सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स कोटा5914 अगस्त 2026

नोट: आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन में योग्यता, आयु सीमा, पदों की संख्या और अंतिम तारीख की पुष्टि जरूर करें।

इसे भी पढ़ें : समाधि पर झुका शीश, नम हुईं आंखें… निर्मल दा की यादों में भावुक हुए सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी के इलाज के नाम पर छुट्टी लेने वाला पाकुड़ का शिक्षक गुवाहाटी में अरेस्ट… जानें क्यों
Next Article “जहां प्रकृति पूजनीय, वही हमारा…”, आदिवासी दिवस पर क्या संदेश दे गये सीएम हेमंत… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.