Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 11:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, उनके ऊपर इस जांच का दिया गया निर्देश
Headlines

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, उनके ऊपर इस जांच का दिया गया निर्देश

August 28, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली।  बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह ऊर्फ हिरदेश सिंह आज शनिवार को अपने खिलाफ पत्नी शालिनी सिंह की ओर से घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील के जरिए आज तीस हजारी कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने हनी सिंह को पिछले तीन सालों की अपनी आमदनी से संबंधित विस्तृत हलफनामा और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया।

auto

हनी सिंह के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की तबीयत खराब है। इसलिए वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। उन्होंने आज कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की। उन्होंने कहा कि सुनवाई की अगली तिथि को वे कोर्ट में पेश होंगे। उसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और पिछले तीन सालों क आमदनी का विस्तृत ब्यौरा और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया।

अपनी याचिका में शालिनी सिंह ने कहा है कि हनी सिंह हनीमून के समय से ही उन्हें प्रताड़ित करते थे।शालिनी ने याचिका में कहा है कि मॉरीशस में हनीमून के दौरान ही हनी सिंह के व्यवहार बदलने लगे थे। याचिका के मुताबिक जब शालिनी ने हनी सिंह से उनके बदले व्यवहार के बारे में पूछा तो उसे बेड पर धक्का दे दिया और कहा कि जब हनी सिंह से सवाल पूछने की हिम्मत किसी की नहीं होती तो तुम भी मुझसे सवाल मत पूछना। हनीमून के दौरान एक घटना के बारे में याचिका में कहा गया है कि हनी सिंह होटल के कमरे से बाहर चले गए और दस-बारह घंटे तक वापस नहीं आए। शालिनी के लिए वो जगह नई थी। उसकी वजह से वो कमरे में ही रही और हनी सिंह का इंतजार करती रही। हनी सिंह उस दिन देर रात लौटे तो नशे में थे।

शालिनी तलवार ने याचिका में हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। याचिका में दिल्ली में आवास की मांग की गई है और मासिक खर्च के रूप में पांच लाख रुपये हर महीने देने की मांग की गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने उनके पिता सरबजीत सिंह, मां भूपिंदर कौर और बहन स्नेहा सिंह पर भी घरेलू हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड शिक्षा परियोजना ने आज बुलाई बैठक
Next Article भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए पिस्टल लिए फोटो वायरल की

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.