Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 06:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही
Headlines

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से हुई हथियारबंद लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटे गए करीब एक किलो चांदी के गहने, 12,700 रुपए नकद, दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की गई हैं। इसके अलावा दुकान से लूटा गया अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लग गया है।

वारदात 2 सितंबर की है, जब झमाझम बारिश के बीच तीन बदमाश हेलमेट और रेनकोट पहनकर दुर्गा मंदिर के पास स्थित किशुन वर्मा ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। बदमाशों ने दुकान मालिक आकाश वर्मा पर हथियार तान दिया और देखते ही देखते जेवरात समेटकर एक ही बाइक से फरार हो गए थे। दुकानदार के बयान पर केस दर्ज होने के बाद पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में छह टीमों वाली विशेष एसआईटी बनाई।

auto

तकनीकी जांच और सुरागों की मदद से दबोचे गए आरोपी

एसआईटी ने सुराग जुटाने के लिए मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और पुलिस कड़ियों को जोड़ते हुए बदमाशों तक पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों में देवघर के मोहनपुर निवासी 27 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ पारो, बांका जिले के बंधुआकुरावा निवासी 19 वर्षीय हर्ष आनंद और बांका के बौंसी निवासी 22 वर्षीय कमल कुमार किशोर शामिल हैं।

कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अमड़ापाड़ा की ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छापेमारी कर लूटे गए जेवर और इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए। पुलिस अब गिरोह के दूसरे मददगारों का पता लगाने में जुटी है।

लूटे गए चांदी के जेवर और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें चांदी के सिक्के, कमरबंद, हेयर क्लिप और कड़े शामिल हैं। इसके साथ ही दुकान के नाम लिखे थैले, गहने रखने वाली पांच ट्रे, जेवर नापने की मशीन और प्लास्टिक के छह डिब्बे भी मिले हैं। जेवर गलाने में काम आने वाले पत्थर के दो टुकड़े भी जब्त किए गए हैं।

बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल मिली है, जिस पर मेड इन यूएसए लिखा है। इसके अलावा दो देसी कट्टे, 7.65 केएफ के पांच कारतूस, .315 एमएम के दो कारतूस और एक खाली मैगजीन मिली है। लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर और पैशन प्रो बाइक के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

मुख्य आरोपी पर कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ पारो का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह देवघर, बोकारो, जामताड़ा और गोड्डा जिलों में हुई लूट और डकैती के मामलों में लंबे समय से वांटेड चल रहा था। साल 2020 से ही उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज होने लगे थे।

हाल के वर्षों में जामताड़ा और गोड्डा में ज्वेलरी दुकानों में हुई डकैती में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस अब तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है और इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने आसपास के जिलों में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें : किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी
Next Article BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

Related Posts

Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Headlines

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
Headlines

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.