Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मरम्मत के बाद मलबा सड़क पर डाला तो कटेगा भारी चालान, नगर निगम सख्त
Headlines

मरम्मत के बाद मलबा सड़क पर डाला तो कटेगा भारी चालान, नगर निगम सख्त

January 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : अब पटना में घर या दुकान की मरम्मत के बाद सड़क पर मलबा फेंकना महंगा पड़ सकता है। पटना नगर निगम (PMC) ने साफ-सफाई और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नए सख्त नियम लागू किए हैं। अब किसी भी सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर निर्माण या मरम्मत का मलबा फेंकने पर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने भवन मालिकों, ठेकेदारों और बिल्डरों से अपील की है कि निर्माण या मरम्मत से निकलने वाला मलबा सड़क पर न फेंकें।

auto

नगर निगम का कहना है कि सड़क पर पड़ा मलबा ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा उड़ने वाली धूल से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जो बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खतरनाक है।

ग्रीन मेश अनिवार्य

धूल फैलने से रोकने के लिए सभी निर्माणाधीन भवनों और व्यावसायिक इमारतों में ग्रीन मेश लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर भवन मालिक या ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मलबा उठाने की सुविधा

नगर निगम ने मलबा उठाने की सुविधा भी शुरू की है। नागरिक प्रति फेरी 600 रुपये शुल्क देकर मलबा निगम से उठा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल कर सकते हैं। जानकारी और सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 भी जारी किया गया है।

सीएंडडी सेकेंडरी प्वाइंट

पटना के सभी अंचलों में C&D (Construction & Demolition) सेकेंडरी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां मलबा जमा किया जा सकता है। यह सुविधा बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग और नूतन राजधानी अंचल में उपलब्ध है।

नगर निगम ने कहा कि इन कदमों से शहर साफ और प्रदूषण-मुक्त रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पटना को एक सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाया जा सके।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंपकंपाता झारखंड : ओस जमकर बनी बर्फ, दिन में भी नहीं मिल रही राहत
Next Article जब शहर सो रहा था, DLSA सचिव सड़कों पर बांट रहीं थीं राहत

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.