Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमरनाथ यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 श्रद्धालु घायल
देश

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 श्रद्धालु घायल

July 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमरनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 39 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा कंगन क्षेत्र के हरिगनीवान में हुआ, जहां एक मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क से फिसलकर नीचे बने एक मकान की छत पर जा गिरी।

सिंध नदी में गिरने से बची बस, टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि बस मकान के ऊपर जा अटकी। अगर बस कुछ और आगे बढ़ जाती तो वह सीधे सिंध नदी में गिर सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी और मकान में भी उस समय कोई मौजूद नहीं था। हालांकि मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों और प्रशासन की टीम ने भी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

एसकेआईएमएस अस्पताल में चल रहा इलाज

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए सभी 39 श्रद्धालुओं का श्रीनगर स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से फोन पर बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी श्रद्धालुओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और किसी तरह की कमी न रहने दी जाए। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान घायलों के इलाज और उनकी सहायता पर है।

इसे भी पढ़ें : भिंडी के फायदे जानकर आज से ही करेंगे डाइट में शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े लाभ
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंदूक का गुरूर खत्म, हाथों में मुख्यधारा की पतवार… झारखंड में 16 खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार
Next Article ‘पेंडिंग लाइसेंस तुरंत निपटाएं अफसर’… IDTR की नींव रखते ही एक्शन मोड में सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.