Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 11:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खू’न और कर डाला कांड
Headlines

“पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खू’न और कर डाला कांड

May 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात ट्रिपल मर्डर का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी पति रवि लोहरा को रांची पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस को रिपोर्टिंग के 8 घंटे के अंदर यह सफलता मिली है। गिरफ्तार रवि लोहरा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि वह गढ़वा में राजमिस्त्री का काम करता है। करीब 15 हजार रुपये तक महीना कमा लेता है। भविष्य के लिए अपने वेतन में से कुछ पैसे वह कहीं इंवेस्ट कर देता है। इस बात को उसने अपनी पत्नी रेणु देवी से छुपा रखा था। उसकी पत्नी को लगता था कि बाहर उसका किसी लड़की के साथ नाजायज संबंध है और वह पैसे वहीं खर्च कर देता है। पत्नी ने उससे कहा कि पैसे कमाकर नहीं लाने पर वह उसे छोड़ देगी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का खून कर दिया। वहीं, उसे शक था कि पत्नी के मरने के बाद उसके दोनों बच्चों को उसके ससुराल वाले रख लेंगे, इस चलते दोनों बच्चों को भी मार डाला।

Advertisement Advertisement

SSP ने बताया कि रवि लोहरा बीते कुछ समय से अपने ससुराल में रह रहा था। भाइयों के साथ हुए बंटवारे के बाद उसका घर टूट-फूट गया था, जिस चलते उसे ससुराल में रहना पड़ रहा था। उसका ससुराल मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया में है। पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर वह गढ़वा अपने काम पर चला गया था। बीते एक सप्ताह पहले ही लौटा था। बीती रात झगड़ा हुआ और कांड कर दिया। इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद रवि लोहरा ने खुद भी एक 25 फीट गहरे खदान में कूदकर जान देने की कोशिश की पर वह बच गया। इसके बाद वह जंगल में छुप गया था। सुनें क्या बता गये DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

“पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खून और कर डाला भयानक कांड, क्या बता गये DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा… देखें pic.twitter.com/eOi7RiWVpa

— News Samvad (@newssamvaad) May 27, 2025

इसे भी पढ़ें : बाइक सवार दो लड़कों के धराते ही सॉल्व हो गया बड़ा केस, SP क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRRB NTPC का एडमिट कार्ड कब होगा जारी… जानें यहां
Next Article शौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.