Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में ड्रिल से काटा दरवाजा, फिर कर गये कांड… जानें
Headlines

रात के अंधेरे में ड्रिल से काटा दरवाजा, फिर कर गये कांड… जानें

November 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ड्रिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Saraikela : सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने भद्रेश्वर गोप के घर के दरवाजे में ड्रिल से छेद किया और अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर नकद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिए।

परिवार की नींद खुली तो दिखा उजड़ा घर

भद्रेश्वर गोप ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे जब उनकी नींद खुली, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था और आंगन में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि करीब चार लाख रुपये नकद और जेवर गायब हैं। घर के बाहर ईंट और पत्थर भी बिखरे थे, जिससे लगता है कि विरोध होने पर चोर हिंसा के लिए भी तैयार थे।

गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल

चोरी की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एकत्र हुए और सुरक्षा को लेकर चर्चा की। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भद्रेश्वर गोप और उनके पुत्रों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। परिवार का कहना है कि कुछ महीने पहले भी उनके घर और पड़ोसी के घर में चोरी की कोशिश हुई थी।

इसे भी पढ़ें : बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी ने खड़ी ट्रेन में मारी जोरदार टक्कर, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी ने खड़ी ट्रेन में मारी जोरदार टक्कर, फिर…
Next Article अमन साहू एनका’उंटर मामले में दर्ज होगा ऑनलाइन FIR, HC ने दिया निर्देश

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.